Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 17, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

थाना कम्पू पुलिस की बड़ी कार्यवाही
थाना कम्पू पुलिस ने लूट के तीन आरोपियों को मय
लूटे गये माल सहित किया गिरफ्तार ।ग्वालियर 29.0.202। – थाना कम्पू क्षेत्रान्तर्गत दिनांक 25.0.202। की रात्रि ऑटो चालक से हुई।लूट की घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री अमित सांघी,भापुसे द्वारा अति0 पुलिस अधीक्षक शहर पश्चिम श्री सत्येन्द्र सिंह तोमर को पुलिस बल की टीम बनाकर लूट ।के आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी कराने हेतु निर्देशित किया गया। जिस पर से अति0 पुलिस
अधीक्षक शहर पश्चिम द्वारा थाना बल की टीम बनाकर मुखबिर तंत्र मामूर करने के निर्देश थाना ।प्रभारी को दिये गये।वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन के परिपालन में नगर पुलिस अधीक्षक इन्दरगंज श्री नागेन्द्र सिंह सिकरवार के मार्गदर्शन में तथा थाना प्रभारी कम्पू निरीक्षक श्री रामनरेश यादव के नेतृत्व में कार्य करते हुए दिनांक 29.0.202। को उनि महेन्द्र सिंह कुशवाह को सूचना प्राप्त हुई कि थाना कम्पू के लूट के अपराध के आरोपीगण आयुर्वेदिक कालेज के पीछे खडे हैं । मुखबिर की सूचना पर
से थाना कम्पू की पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर तीन आरोपियों को धरदबोचा। पुलिस टीम द्वार की गई पूछताछ में पकड़े गये तीनों आरोपियों ने अपने एक अन्य साथी की मदद से लूट की घटना करना स्वीकार किया। आरोपियों की निशादेही पर लूटा गया मोबाइल, सीएनजी ऑटो तथा
लूटे गये रूपये में से एक हजार रूपये विधिवत जप्त किये गये। पकड़े गये तीनों लुटेरों से पुलिस द्वारा अन्य लूट की बारदातों के संबंध में पूछताछ की जा रही है तथा उक्त लूट के चौथे आरोपी की तलाश की जा रही है।
ज्ञात हो कि फरियादी कपिल जाटव पुत्र अवध बिहारी जाटव साल निवासी गोलपहाडिया लोहागढ ने थाना कम्पू आकर बताया था कि वह टमटम किराये पर चलाता है। दिनांक 25.10.2021 के रात्रि करीब । बजे वह नेहरू पैट्रल पम्प लक्ष्मीगंज में अपना टमटम लेकर खडा था, तभी
दो व्यक्ति चिरवाई नाके जाने की कहकर टमटम मे बैठ गये। वह अपनी टमटम को लेकर चिरवाई नाके वाले रोड पर रावत के मकान के सामने पहुँचा तो टमटम में बैठे दोनों अज्ञात सवारी (लडके) टमटम को झाडियों वाले रास्ते पर ले जाने के लिये कहने लगे। मैने कहा मै आगे नही जा रहा
तभी उन्होने किसी को फोन किया तो दो लडके और आ गये फिर चारों लोगों ने मुझे मारते पीटते मेरी टमटम को भी झाडियों की तरफ ले गये। तभी एक व्यक्ति ने पास में पड़ी इंट उठाकर मेरे सिर में मारी जो मेरे माथे में लगी जिससे मेरे खून निकल आया तथा दूसरे व्यक्ति ने भी ईंट से
मारा फिर दो व्यक्तियों ने मुझे पकड लिया और दो लोगों ने मेरी जेब मे रखे ओपो कम्पनी का मोबाईल व 5 हजार रूपये छुड़ा लिये और मेरी टमटम मे लगी चार बैटरी निकाल ली और साथ मे। लाये ओटों मे बेटरी रखकर मुझे बंधा हुआ छोड़कर चले गये। उसके बाद मै काफी देर बाद
अपने हाथ पाँव खोलकर रोड पर आ गया तभी वहाँ एक स्कॉर्पियो वाला आया और मैने उसको इशारा किया तो उसने अपनी गाड़ी रोकी और मैने अपनी मम्मी के मोबाईल पर स्कॉर्पियो के चालक के मोबाईल से बात करके सूचना दी फिर थाना कम्पू पर अपक्र 592//2। धारा 394, भादवि
4,/3 एमपीडीपीके एक्ट का कायम कर विवेचना मे लिया गया और अज्ञात आरोपियों की पतारसी प्रारम्भ की गई।
बरामद मशरूका :- एक मोबाइल, सीएनजी ऑटो तथा लूट के एक हजार रूपये बरामद किये गये। सराहनीय भूमिका :- थाना प्रभारी कम्पू निरीक्षक रामनरेश यादव, उनि महेन्द्र कुशवाह, वीरेन्द्र
विश्वकर्मा, वीरेन्द्र विश्वकर्मा, प्र.आर. रामनिवास, कार्य,प्र.आर.प्रेमशंकर, आर. अजय राठौड(मुख्य भूमिका), आर. हैदर अली (मुख्य भूमिका), आर. श्रीनिवास, आर. चालक सुरेश, आर. अजय शर्मा,
कार्य.वाहक कृष्णपाल सिंह यादव (सायवर सैल), आर.जेनेन्द्र गुर्जर(सायवर सैल), आर.आकाश पाण्डेय (सायवरसैल) की मुख्य भूमिका रही |