*पुलिस थाना माचलपुर टीम द्वारा वर्ष 2015 से फरार स्थाई वारण्टी को किया गिरफतार ।
अभिषेक शर्मा की रिपोर्ट
वरिष्ठ अधिकारियों के द्वारा स्थाई वारण्टियों की गिरफ्तारी हेतु निर्देश दिये गये थे कि जिले में स्थाई वारण्टियों की गिरफतारी करना है इसी तारतम्य में अनुविभागीय अधिकारी पुलिस सुश्री निशा रेड़्डी के निर्देशन में थाना प्रभारी उनि जितेन्द्र अजनारे ने पुलिस अधीक्षक राजगढ़ द्वारा चलाये गये स्थाई वारंटी की तामीली के अभियान के तहत बडी कार्यवाही की गई है विदित रहे कि वर्ष 2015 में माननीय न्यायालय जीरापुर के प्रकरण क्रमांक 0/15 व अपराध क्रमांक 287/2015 धारा 147, 148, 294, 323, 506, 34 भादवि में फरार चल रहे स्थाई वारण्टी फूलसिंह सोंधिया निवासी ग्राम दांत्या थाना माचलपुर पर मुखविरों के माध्यम से निरंतर निगरानी रखते हुये वारंटी को बस स्टेण्ड माचलपुर से घेराबंदी कर पकड़ने में माचलपुर पुलिस को सफलता प्राप्त हुई है, वारंटी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायलय के समक्ष पेश किया गया।
उक्त कार्यवाही में एसएचओ उनि जितेन्द्र सिंह अजनारे, सउनि राजेन्द्र सिंह खींची, आर.728 नरेन्द्र सिंह झाला, आर.778 विनोद यादव, आर.689 श्रीकांत शुक्ला, सैनिक 298माधौसिंह की सरहानीय भूमिका रही।

More Stories
पेंशनर्स संघ नें लंबित मांगो को लेकर मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम खिलचीपुर को सौपा ज्ञापन.
वार्डो की समस्या के साक्षात्कार के लिए विधायक निकलेंगे राजगढ मे द्वार-द्वार
मनसा धाम काली पहाड़ी इंद्पुरा धमरेड रोड पर नव कुंडात्मक देवी महायज्ञ के साथ श्रीमद्भागवत कथा में गोवर्धन पूजा, कृष्ण भगवान की बाल लीला के बारे में विस्तार से दी जानकारी।