अवैध शराब परिवहन में लिप्त माफिया के विरुद्ध जिले में जारी है धरपकड़ कार्रवाई,
अभिषेक शर्मा की टीम
*अवैध शराब सप्लाई करने वाले 11 आरोपी पकड़ाए*
जिले में अवैध शराब परिवहन करने वालों के विरुद्ध अभियान चलाकर उन पर सिरे से अंकुश लगाने हेतु जिले के समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया जा रहा हैं वही अभियान के तहत जिले में अलग-अलग थाना क्षेत्र में कुल 66 लीटर कच्ची हाथ भट्टी की जहरीली मदिरा जप्त कर कुल 11 आरोपियों के विरुद्ध कार्यवाही की गई है साथ ही उक्त आरोपियों के विरुद्ध 11 प्रकरण पंजीबद्ध किये गए।
उल्लेखनीय है कि दिनांक 01/11/ 2021 को मुखबिर की सूचना पर जिले में अलग-अलग थाना क्षेत्र जिसमे थाना देहात ब्यावरा से 4 प्रकरण जिसमें शिवप्रसाद शिवहरे निवासी लसूडिया गुर्जर, विष्णु उर्फ मिथुन शिवहरे निवासी हाडाहेड़ी, मुकेश वर्मा निवासी बहादुरपुरा एवं रानी कंजर निवासी कटारियाखेड़ी, थाना कालीपीठ से बजेसिंह तंवर निवासी धीरगढ़, थाना भोजपुर से रामरतन तंवर निवासी खाजला, थाना मलावर से शिवलाल भील निवासी दंड, थाना ब्यावरा शहर से श्याम कंजर निवासी कटारियाखेड़ी, थाना पचोर से संतराबाई कंजर निवासी कंजरपुरा, थाना खिलचीपुर से दिनेश तंवर निवासी हरिपुरा नजदीक, थाना सारंगपुर से जीवन नट निवासी तारागंज। उपरोक्त सभी आरोपियों के विरुद्ध मौके पर कार्रवाई करते हुए प्रकरण पंजीबद्ध कर हिरासत में लिए गए।

More Stories
सिवनी हवाला पुलिसिया लूट कांड: हाई कोर्ट में पुलिस कस्टडी में यातना के आरोप से हड़कंप, अब तक सीएसपी समेत 9 पुलिसकर्मी गिरफ्तार
थाना दिवस में उपजिलाधिकारी ने सुनी समस्याएं
दमोह जिले के तेंदुखेड़ा के जंगलो में खुले आम चल रहा 52 पत्तों का खेल किसकी सहमति से चल रहा जुआ फड जिम्मेदार मौन……?