अभिषेक शर्मा की रिपोर्ट
मुख्यालय, जिला राजगढ़
जुआ एवं सट्टा के विरुद्ध जिले की कार्रवाई
लगातार जारी है धरपकड़ अभियान
जिले में 5 प्रकरण में 23 आरोपियों पर की गई कार्यवाही, मौके 14 हजार से अधिक नगदी किया जप्त
जिले में पुलिस टीम द्वारा अपराध मुक्त समाज की परिकल्पना को साकार करने की दिशा में सार्थक पहल करते हुए सामाजिक अपराध जुआ/सट्टा कारोबारियों पर दबिश देकर जिले के अलग अलग थाना क्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में मौके पर ताश-पत्ते/सट्टा उपकरण व 14 हजार से अधिक नगदी जप्त कर 5 प्रकरण पंजीबद्ध किये जाकर 23 आरोपियों को हिरासत में लिए गए।
इसी तारतम्य में ताश पत्ते से हारजीत का दांव लगाते हुए जुआरियों पर कार्यवाही की गई जो प्रकार है थाना राजगढ़ से जुआरी राजू लूहार, बल्लभ मेहतर, भागीरथ मेवाडे, अशोक मेहतर, जमुनालाल मेहतर, गजेंद्र मेवाडे, ओम प्रकाश जाटव, कमल मेहतर, थाना जीरापुर से जुआरी नितेश वाल्मीकि, सावन झावा, दिलीप झावा, चेतन जाटव निवासी जीरापुर, थाना बोड़ा से जुआरी जितेंद्र धोबी, अंकित मेवाडे, पूरन अहिरवार, ओमप्रकाश राव निवासी बोड़ा, थाना छापीहेड़ा में 2 प्रकरण जुआरी दुर्गा प्रसाद मालवीय, जितेंद्र उर्फ जीतू वर्मा, संदीप राठौर, अनिल खटीक, अरबाज खान, राजवीर, पेंटर जाटव निवासी छापीहेड़ा ताश पत्ते से हारजीत का दांव लगते पाए जाने पर हिरासत में लिए गए।
उपरोक्त जुआ/सट्टा के 23 आरोपियों को अलग-अलग पुलिस टीम ने दबिश देकर मोके पर कार्यवाही कर कुल ₹14,320/- जप्त नगदी सहित जुआ/सट्टा एक्ट के 5 प्रकरण पंजीबद्ध किये।


More Stories
केशवाही रेंजर अंकुर तिवारी की लापरवाही ने ली किसान की जान? हाथियों के नाम पर ‘बजट’ ठिकाने या ग्रामीणों की सुरक्षा?
रीवा से बड़ी खबर — केंद्रीय जेल में जेल प्रहरी की फांसी से मौत, मचा हड़कंप
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी