Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
February 16, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

अभाविप ने मनाया स्त्री शक्ति दिवस

स्वाधीनता के अमृत महोत्सव के अंतर्गत देशभर में महापुरुषों व बलिदानियों की याद में किए जा रहे कार्यक्रमों के अंतर्गत अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद खंडवा नगर इकाई द्वारा महारानी लक्ष्मी बाई जी की 193वी जन्म जयंती के अवसर पर आज खंडवा नगर में छात्राओं की एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई । शोभा यात्रा जीडीसी महाविद्यालय से प्रारंभ होकर नगर निगम,घंटाघर, बांबे बाजार होते हुए केवलराम चौक पर समाप्त हुई ।
इस शोभायात्रा में 193 छात्राएं महारानी लक्ष्मी बाई जी की वेशभूषा में हाथों में तलवार लिए सिर पर पगड़ी बांधे हुए, समाज को नारी सशक्तिकरण का संदेश देते हुए शोभायात्रा में आगे चली ।। शोभायात्रा में दो घोड़े पर छोटी मणिकार्णिका व बड़ी लक्ष्मीबाई के रूप में तैयार होकर छात्राएं चली । महारानी लक्ष्मीबाई की वेशभूषा मैं चलने वाली छात्राओं के पीछे नगर की अन्य छात्रा कार्यकर्ता हाथों में abvp के झंडे लहराते व नारे लगाते हुए चली शोभायात्रा का शुभारंभ नगर मंत्री हर्ष वर्मा ने रानी लक्ष्मीबाई की तस्वीर पर माल्यार्पण कर किया
जिला संयोजक शुभम पटेल ने बताया कि हम महारानी लक्ष्मी बाई जी की 193 जन्म जयंती पर निकाली गई यात्रा का उद्देश्य आज की नारी शक्ति का महारानी लक्ष्मी बाई जी से परिचय कराना था । इस कार्यक्रम में लगभग 900 छात्राएं सहभागी रहे ।। इस दौरान काली गोलकर,श्रद्धा भमोरे,प्रज्ञा कानूनगो,यशिका परिहार,आरती एकवन आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।।

शेख़ आसिफ़ खंडवा