*कनाथर में भागवत कथा के समापन पर मेहगांव क्षेत्र का विशाल भंडारा*

*मेहगांव -* ग्राम कनाथर में चल रही संगीतमय श्रीमद भागवत महापुराण एवं हवन यज्ञ का सप्त दिवसीय कथा का आज समापन हुआ। समापन के दौरान क्षेत्र की सुख शांति के लिये वेद पुराणों की ध्वनि के साथ एक सामूहिक हवन यज्ञ सम्पन्न हुआ। कथा के समापन पर कनाथर के आसपास के सभी गांव का विशाल भंडारा हुआ। इस दौरान भागवत कथा के परीक्षत आशाराम त्यागी के द्वारा आस पास के कई गाँव मे ट्रैक्टर ट्रॉलियों के माध्यम से घर घर परोसा भिजवाया गया भागवत कथा जैसे पुण्य कार्यक्रम को पूर्व से ही मान्यता है कि इसमें बढ़ चढ़कर सेवा प्रदान करने के लिये लोग सम्मिलित होते है। भंडारे की व्यवस्था में लगे बिजेंद्र त्यागी ने बताया कि भंडारे की व्यवस्था में सभी समाज के लोग सम्मिलित है। कोई पुआ परोसने की जिम्मेदारी निभा रहा है तो कोई सब्जी, बूंदी, जल इत्यादि। इस प्रकार के कार्यक्रम में लोग अधिक पुण्य प्राप्त करने के लिये सेवाभाव से कार्य करते है। बहुत से लोग झूठी पत्तलों को उठाने में भी पुण्य समझते है। इससे गाओं की सामाजिक एकता व समरसता का भी भाव जागृत रहता है।
गिरजेश पचौरी पत्रकार मेहगांव मो.9926264754

More Stories
ग्वालियर में पंच दिवसीय गीता ज्ञान यज्ञ कल से
गीता स्वाध्याय से सम्भव है सभी समस्याओं का समाधान
अर्जुनपुरा-कछपुरा बजरिया में आस्था का सैलाब: 30 युवाओं ने एक साथ उठाई विशाल कांवड़, 1,11,000 पाले चढ़ाकर रचा इतिहास