Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 18, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

मुकेश अधिकारी की रिपोर्ट


अपहृत बालिका सपना (परिवर्तित नाम) को तलेन पुलिस
ने किया दस्तयाब, आरोपी सागर वर्मा गिरफ्तार
जिले में चलाए जा रहे अभियान के तहत अपहृत बालक बालिकाओं की दस्तयाबी हेतू हर संभव प्रयास जारी हैं जिला पुलिस कप्तान द्वारा जिले के समस्त थाना प्रभारियों को वरिष्ठ अधिकारी इस ओर विशेष ध्यान देकर अपराधों के निराकरण बाबत लगातार निर्देश दिए जा रहे हैं जिसके चलते थाना तलेन पुलिस टीम को एक सफलता प्राप्त हुई है तलेन की पुलिस टीम द्वारा अनुविभागीय पुलिस अधिकारी सारंगपुर सुश्री जोईस दास के मार्गदर्शन में अपहरण के आरोपी को गिरफ्तार किया गया है ।
दिनांक 11/10/2021 को थाना तलेन में फरियादी ने उपस्थित आकर रिपोर्ट किया कि मेरी नाबालिक लडकी दिनांक 11/10/2021 को दिन मे बस स्टेंड तलेन से बिना बताये कही चली गई मुझे शंका है कि कोई अज्ञात व्यक्ति उसे बहला फुसलाकर भगाकर ले गया है फरियादी की रिपोर्ट पर थाना तलेन में अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 357/2021 धारा 363 भादवि के तहत पंजीबद्ध किया गया।
संपूर्ण मामले व घटनाक्रम को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक राजगढ़ द्वारा तत्काल थाना प्रभारी तलेन को टीम का गठन कर शीघ्र ही बालिका की दस्तयावी हेतु निर्देशित किया गया, वहीं पुलिस टीम द्वारा नाबालिक बालिका की तलाश करना शुरू की, उक्त नाबालिक बालिका सपना (परिवर्तित नाम) को ग्राम मो जिला भिण्ड से आरोपी सागर वर्मा निवासी पनवाडी के कब्जे से दस्तयाव किया गया । बालिका से पूछताछ कर कथन लिये जिसके बताये कथनो के आधार पर प्रकरण में धारा 366, 376(2)एन भादवि, 5/6 पाक्सो एक्ट का इजाफा कर आरोपी सागर वर्मा निवासी पनवाडी को गिरफ्तार किया गया जिसे माननीय न्यायालय पेश किया गया है ।
उक्‍त कार्यवाही मे थाना प्रभारी तलेन उनि उमाशंकर मुकाती के मार्गदर्शन मे थाना तलेन के सउनि जी.पी. पटेल और उनकी टीम आर.119 राहुल कारपेन्टर, आर.1055 राजेन्द्र कटारिया, आर. 720 भानू अहिरवार, म.आर. 897 रचना मेवाड़ा व आर. शशांक यादव (सायबर सेल राजगढ) की महत्वपूर्ण भूमिका रही ।