अभिषेक शर्मा रिपोर्टर

अवैध शराब परिवहन में लिप्त माफिया के विरुद्ध जिले में जारी है धरपकड़ कार्रवाई,
अवैध शराब सप्लाई करने वाले 05 आरोपी पकड़ाए
जिले में अवैध शराब परिवहन करने वालों के विरुद्ध अभियान चलाकर उन पर सिरे से अंकुश लगाने हेतु जिले के समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया जा रहा हैं वही अभियान के तहत जिले में अलग-अलग थाना क्षेत्र में कुल 23.5 लीटर देशी व कच्ची हाथ भट्टी की जहरीली मदिरा जप्त कर कुल 05 आरोपियों के विरुद्ध कार्यवाही की गई है साथ ही उक्त आरोपियों के विरुद्ध 05 प्रकरण पंजीबद्ध किये गए।
उल्लेखनीय है कि दिनांक 20/11/ 2021 को मुखबिर की सूचना पर जिले में अलग-अलग थाना क्षेत्र जिसमे थाना खिलचीपुर से रायसिंह तंवर निवासी मदनपुरा घाटोली, थाना पचोर से रोड़जी पारदी निवासी पदमपुरा, थाना कोतवाली राजगढ़ से बापूलाल बंजारा निवासी मोतीपुरा, थाना ब्यावरा शहर बबलू सोंधिया निवासी बापची, थाना भोजपुर से रामबगस तंवर निवासी तलावडी । उपरोक्त सभी आरोपियों के विरुद्ध मौके पर कार्रवाई करते हुए प्रकरण पंजीबद्ध कर हिरासत में लिए गए।

More Stories
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
समई पंचायत में खुलेआम वोट खरीदने का आरोप, कमल धावा से बंटी शराब
साउथ बस्तर पामेड़ में सरेंडर नक्सली पर मुखबिरी का आरोप लगाकर नक्सलियों ने की हत्या.