Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 17, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

चयन शर्मा रिपोर्टर


थाना जीरापुर, जिला राजगढ गल्ला मंड़ी से सोयाबीन की चोरी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी गया मशरुका बरामद करने में मिली सफलता* जिले मे वरिष्ठ अधिकारियों केआदेशानुसार अपराधों की रोकथाम करने चलाई जा रही मुहिम के तहत एस.डी.ओ.पी. खिलचीपुर सुश्री निशा रेड्डी के मार्गदर्शन में थाना जीरापुर क्षेत्र अंतर्गत भी अपराधों की रोकथाम एवं आरोपियों के धरपकड़ करने में लगातार सफलता मिल रही है ।

इसी परिपालन मे थाना प्रभारी जीरापुर एंव उनकी टीम द्वारा मात्र एक दिन मे चोरी के आरोपियों को पकड़ने एवं उनके कब्जे से चोरी गया मशरुका बरामद करने में सफलता हासिल की है विदित है कि दिनांक 20.11.21 को फरियादी द्वारका प्रसाद पिता स्व. रामगोपाल गुप्ता उम्र 43 साल आवास कालोनी जीरापुर ने रिपोर्ट किया कि उसकी गल्ला मंड़ी की दुकान में से दो अज्ञात व्यक्ति सोयाबीन के ढेर में से सोयाबीन भरकर मोटरसाईकिल पर रखकर चोरी करके ले गये है की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 448/21 धारा 379 भादवि का पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया ।
विवेचना के दौरान अज्ञात आरोपियों की पतारसी हेतु थाना प्रभारी जीरापुर उनि. मोहसिंह मंडेलिया द्वारा एक टीम बनाकर एंव मुखबिर सूचना तंत्र मजबूत कर छानबीन शुरु की एवं दो संदेहियों को संदेह के आधार पर पकड़ा एवं उनसे हिकमतअमली से पूछताछ की गई तो उनके द्वारा गल्ला मंड़ी से दो सोयाबीन के कट्टे में सोयाबीन भरकर मोटरसाईकिल पर रखकर पैसे कमाने के लिये बेचने के लिये ले जाना बताया एवं चोरी किये हुये सोयाबीन के कट्टे को अपने साथी भगवानसिंह की मोटरसाईकिल के पास रखना बताया जिसे समक्ष पंचान के आरोपियों के कब्जे से दो भरे हुये सोयाबीन के कट्टे कीमती 5000 रुपये एवं घटना में प्रयुक्त मोटरसाईकिल होण्ड़ा कंपनी की बिना नंबर की मोटरसाईकिल कीमती 50000 रुपये को विधिवत् जप्त कर आरोपियों भगवानसिंह दाँगी उम्र 35 साल निवासी ग्राम रामगढ़ थाना माचलपुर, राकेश दाँगी उम्र 35 साल निवासी ग्राम लखौनी को गिरफ्तार कर चोरी का पर्दाफाश करने में सफलता हासिल की आरोपी भगवानसिंह दाँगी आदतन अपराधी है जिसके विरुध्द पूर्व में भी कई अपराध पंजीबध्द है ।
नाम आरोपीगण -1. भगवानसिंह दाँगी उम्र 35 साल निवासी ग्राम रामगढ़ थाना माचलपुर,

  1. राकेश दाँगी उम्र 35 साल निवासी ग्राम लखौनी थाना माचलपुर,
    जप्त शुदा मसरुका – दो सोयाबीन के भरे हुये कट्टे कीमती 5000 रुपये
    01 होण्ड़ा मोटरसाईकिल बिना नंबर की कीमती 50,000 रुपये
    नाम अधिकारी / कर्मचारी जिन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है – थाना प्रभारी जीरापुर उनि. मोहरसिंह मंड़ेलिया, प्रआर.675 राजेन्द्र बैरागी, आर. 1030 सुनील