Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 6, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

चयन शर्मा रिपोर्टर


देशी कट्टा व जिन्दा कारतूस सहित 02 आरोपियों को धर दबोचा
राजगढ़ जिले में वरिष्ठ अधिकारियों के आदेशानुसार अवैध हथियारों के तस्करों के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम के तहत एस.डी.ओ.पी. महोदय खिलचीपुर सुश्री निशा रेड्डी द्वारा थाना प्रभारी जीरापुर को कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया था । इसी तारतम्य में दिनांक 21.11.21 को उनि मंगलसिंह राठौर थाना जीरापुर को विश्वसनीय मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई की डग बालाजी मंदिर के सामने दो व्यक्ति बिना नम्बर की काले नीले रंग की एक डिस्कवर मोटरसाइकिल पर सबार दो व्यक्ति खड़े हुये हैं जिनके पास एक देशी 315 बोर का कट्टा है कि सूचना पर तत्काल दविश कार्यवाही करते हमराह स्टाफ के घटना स्थल डग बालाजी मंदिर के पास पहुँचकर गाड़ी की हेडलाइट की रोशनी में देखा तो मुखबिर द्वारा बताये हुलिये के दो व्यक्ति काले नीले रंग की डिस्कवर मोटरसाइकिल पर बैठे दिखे, जिनमें से पीछे बैठे व्यक्ति ने एक काले रंग का पीट्ठू बैग अपने कंधे पर टांग रखा था, जो पुलिस को देख कर भागने का प्रयास करने लगे जिन्हे घेराबंदी कर पकड़ा तथा उक्त दोनों व्यक्तियों से नाम पता पूछा तो मोटरसाइकिल चालक ने अपना नाम मोहम्मद सद्दाम खान उम्र 19 साल निवासी चकरामीबासा थाना आलमनगर जिला मधेपुरा बिहार तथा पीछे बैठे व्यक्ति ने अपना नाम मोहम्मद मंजूर खान उम्र 27 साल निवसी चकरामीबासा थाना आलमनगर जिला मधेपुरा बिहार का होना बताया पश्चात काले रंग के बैग की तलाशी ली गई तो बैग में एक 315 बोर का देशी कट्टा जिसके अंदर एक जिन्दा कारतूस लगा हुआ था एवं बैग के अन्दर रखे अन्य सामान देखने पर उसमें एक पन्नी में सफेद रंग का केमीकल पाउडर, एक विम जेल का पाउच व चार प्लास्टिक के डिब्बों में एसिड भरा मिला, जिनका प्रयोग आरोपियों द्वारा सोने चांदी के जेवरात साफ करने में किया जाता है और साफ करते समय केमिकल से कुछ सोना चांदी गलत जाता है दोनो व्यक्तियों से कट्टे रखने के संबंध में लायसेंस की मांग की गई तो दोनो ने कोई कागजात नहीं होना बताया आरोपियो का कृत्य धारा 25/27 आर्म्स एक्ट की परिधि में दण्डनीय पाया जाने से आरोपी मोहम्मद सद्दाम खान उम्र 19 साल निवासी चकरामीबासा थाना आलमनगर जिला मधेपुरा बिहार, मोहम्मद मंजूर खान उम्र 27 साल निवसी चकरामीबासा थाना आलमनगर जिला मधेपुरा बिहार के कब्जे से एक देशी कट्टा 315 बोर एवं 315 बोर का एक जिन्दा कारतूस व घटना में प्रयुक्त बिना नम्बर की डिस्कवर मोटरसाइकिल को विधिवत जप्त किया जाकर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया एवं आरोपियों के विरुध्द अपराध क्रमांक 450/2021 धारा 25,27 आर्म्स एक्ट का पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया ।
नाम आरोपी -1. मोहम्मद सद्दाम खान उम्र 19 साल निवासी चकरामीबासा थाना आलमनगर जिला मधेपुरा बिहार

  1. मोहम्मद मंजूर खान उम्र 27 साल निवसी चकरामीबासा थाना आलमनगर जिला मधेपुरा बिहार
    जप्त शुदा मसरुका – एक 315 बोर का देशी कट्टा मय जिंदा कारतूस किमती 8000/- रू.
    एक काले रंग की बिना नम्बर की डिस्कवर मो.सा. कीमती 50,000 रुपये
    नाम अधिकारी / कर्मचारी जिन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई – थाना प्रभारी जीरापुर उनि. मोहरसिंह मंड़ेलिया,उनि मंगलसिंह राठौर , आर.234 विक्रमसिंह, आर.1040 आनन्दीलाल, आर.237 गणेश धाकड, 116 हरिसिंह