Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 18, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

फिल्म निर्माताओं की टीम ने कलेक्टर से की मुलाकात क्षेत्र में पर्यावरण को मिलेगा बढ़ावा कोल माफिया पर आधारित फिल्म धाकड़।

फिल्म निर्माताओं की टीम ने कलेक्टर से की मुलाकात क्षेत्र में पर्यावरण को मिलेगा बढ़ावा कोल माफिया पर आधारित फिल्म धाकड़
……………………………….
कंगना रनौत अर्जुन रामपाल की धाकड़ में दिखेगी सारणी की खूबसूरती
…………………………..
न्यूज़ 24 x7 इंडिया के लिए योगेश गुप्ता जिला संवाददाता
……………………………….
बैतूल । सतपुड़ा की खूबसूरत वादियों में बसी विद्युत नगरी सारनी एवं कोल नगरी पाथाखेड़ा की खूबसूरती आगामी दिनों में फिल्मों में देखने को मिलेगी। यहां कंगना रनौत एवं अर्जुन रामपाल की फिल्म ‘धाकड़’ की शूटिंग प्रस्तावित है।
गुरुवार को फिल्म निर्माताओं की टीम ने कलेक्टर श्री राकेश सिंह से मुलाकात की एवं फिल्म शूटिंग के लिए प्रस्तावित तैयारियों की जानकारी ली। कलेक्टर श्री राकेश सिंह ने उक्त टीम को आश्वस्त किया कि आवश्यक अनुमतियां एवं औपचारिकताएं पूर्ण होने के बाद फिल्म शूटिंग के लिए जिला प्रशासन द्वारा पूरी तरह से आवश्यक सहयोग प्रदान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिले में फिल्म निर्माण से जहां एक ओर यहां की खूबसूरती फिल्मी दुनिया में प्रदर्शित होगी एवं अन्य फिल्म निर्माता फिल्म शूटिंग के लिए आकर्षित होंगे, वहीं दूसरी ओर जिले में टूरिज्म को भी बढ़ावा मिलेगा।
फिल्म शूटिंग यूनिट के श्री जुल्फकार ने बताया कि गुरुवार को टीम ने कलेक्टर श्री सिंह से मुलाकात की है एवं फिल्म निर्माण से संबंधित आवश्यक जानकारी दी है। फिल्म के प्रोड्यूसर सोहेल मलकाई एवं दीपक मुकुट हैं, डायरेक्टर श्री रजनीश घई हैं। फिल्म में मुख्य कलाकार के रूप में कंगना रनौत, अर्जुन रामपाल, दिव्या दत्ता इत्यादि शामिल हैं।
3 साल में 300 फिल्में
मप्र अब बॉलीवुड के लिए पसंदीदा जगह बनता जा रहा है। पिछले तीन साल में 300 फिल्मों और वेब सीरीज की शूटिंग यहां हो चुकी है। ‘दबंग’ सलमान खान से लेकर ‘शेरनी’ विद्या बालन तक मध्य प्रदेश आ चुके हैं। एमपी में शूटिंग का सिलसिला ‘धाकड़’ फिल्म से आगे बढ़ने वाला है, बॉलीवुड की क्वीन कंगना की आगामी फिल्म की जल्द ही शूटिंग होने वाली है।
कोल माफिया पर फिल्म
फ़िल्म का पोस्टर रिलीज होते ही ये साफ हो गया था कि फ़िल्म का सब्जेक्ट कोयला माफिया से जुड़ा हुआ है. लेकिन ये कोई नहीं जानता था कि 80 करोड़ के बजट और कंगना जैसी स्टारकास्ट वाली ये फ़िल्म बैतूल जैसे आदिवासी अंचल में शूट की जाएगी. अगर सूत्रों की मानें तो फ़िल्म का एक बड़ा शेड्यूल बैतूल के कोयलांचल सारनी पाथाखेड़ा के इर्द-गिर्द शूट किए जाने की संभावना है.
काला सोना
बैतूल का सारणी क्षेत्र ना केवल वन संपदा और प्राकृतिक सुंदरता से भरपूर है बल्कि यहां काला सोना यानी कोयला प्रचुर मात्रा में उपलब्ध है. यहां की शोभापुर, तवा 1, तवा 2, पाथाखेड़ा और छतरपुर भूमिगत खदानों से कोयला निकाला जाता है. कंगना की फिल्म का विषय भी कोयला माफिया के इर्दगिर्द बुना गया है।

 

योगेश गुप्ता की रिपोर्ट