अभिषेक शर्मा रिपोर्टर



थाना सुठालिया, जिला राजगढ़ *सायबर क्राईम से बचाव हेतु स्कूली छात्रों को किया जागरूक* सायबर संबंधी अपराध लगातार के बढते अपराधों से समाज को आर्थिक एवं कानूनी परेशानी का सामना करना पड रहा है । जिस पर पांबदी लगाने के लिये पुलिस अधीक्षक श्री प्रदीप शर्मा भापूसे द्वारा लगातार जागरूकता एवं सख्ती कार्यवाही हेतु जिले के समस्थम अधिकारियों को निर्देशित किया गया था । वही पुलिस अपना काम बखूबी निभा रही है अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनकामनाप्रसाद व एसडीओपी ब्यापवरा किरण अहिरवार के निर्देशन में थाना प्रभारी सुठालिया, द्वारा आज कस्बाह सुठालिया के शा0 वालक उ0मा0 विघालय में पहुंचकर विघालय के छात्रों को सायबर अपराधों से कैसे बचा जा सकता है एवं उससे होने वाली परेशानियों से बचा सकता है इस संबंध में जानकारी दी गई तथा छात्रों को थाने का भ्रमण भी कराया गया एवं थाने पर होने वाली कार्यवाही से अवगत कराया गया । उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी उनि0 रामकुमार रघुवंशी अन्य थाना स्टाफ का योगदान रहा ।

More Stories
केशवाही रेंजर अंकुर तिवारी की लापरवाही ने ली किसान की जान? हाथियों के नाम पर ‘बजट’ ठिकाने या ग्रामीणों की सुरक्षा?
रीवा से बड़ी खबर — केंद्रीय जेल में जेल प्रहरी की फांसी से मौत, मचा हड़कंप
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी