Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 18, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

चयन शर्मा रिपोर्टर


थाना जीरापुर, जिला राजगढ *घर के बाहर खड़ी गाड़ी में से चोरी करने वाला शातिर आरोपी पुलिस की गिरफ्त में* राजगढ़ जिले मे वरिष्ठ अधिकारियों के आदेशानुसार अपराधों की रोकथाम करने चलाई जा रही मुहिम के तहत के निर्देशन में एवं एस.डी.ओ.पी. खिलचीपुर सुश्री निशा रेड्डी के मार्गदर्शन में थाना जीरापुर क्षेत्र अंतर्गत भी अपराधों की रोकथाम एवं आरोपियों के धरपकड़ करने में लगातार सफलता मिल रही है । इसी परिपालन मे थाना प्रभारी जीरापुर एंव उनकी टीम द्वारा मात्र एक दिन मे ही घर के बाहर खड़ी गाड़ी में से चोरी करने वाले आरोपी को पकड़ने एवं उसके कब्जे से चोरी गया मशरुका बरामद करने में सफलता हासिल की है विदित है कि दिनांक 26.11.21 को फरियादी कालूभाई शाह उम्र 44 साल नि. झुग्गी झोपड़ी आवास कालोनी जीरापुर ने रिपोर्ट किया कि वह बैंड बजाने एवं कबाड़ा खरीदने का काम करता हुं । उसके पास मारूति वैन एवं उसके पड़ोसी कन्हैयालाल के पास टाटा एस टेम्पु है जो दिनांक 25.11.21 को उन्होने रात 9.30 बजे करीबन अपने घर के बाहर खड़ी की थी सुबह उन्होने उठकर देखा तो उसकी मारूती वेन में रखा सामान एक इलेक्ट्रानिक तोल कांटा जिस पर SHAAN लिखा है कीमती 10,000/- रूपये करीब, व एक जनरेटर जिसकी टंकी जिस पर नीले रंग का पेंट रंगा है कीमती 35,000/- रूपये करीबन नहीं मिला । फिर उसने अपने पड़ोसी कन्हैयालाल को बताया तो उसने बताया कि उसका भी टाटा एस टैम्पू में से एक अपोलो टायर लगी स्टेपनी कीमती 3,000/- रूपये करीबन, व एक छोटा जेक कीमती ₹1,000/- करीबन कुल ₹49,000/- का सामान नहीं मिला कोई अज्ञात चोर उनकी गाड़ियों में ऱखा सामान चोरी कर ले गया है जिसकी रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 467/21 धारा 379 भादवि का पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया । दौराने विवेचना अज्ञात आरोपी की पतारसी हेतु थाना प्रभारी जीरापुर उनि. मोहसिंह मंडेलिया द्वारा एक टीम बनाकर एवं मुखबिर सूचना तंत्र मजबूत कर छानबीन शुरु की एवं संदेही जगदीश उर्फ बब्लु मालाकार उम्र 30 साल निवासी वार्ड क्रमांक 15 आवास कालोनी जीरापुर को संदेह के आधार पर पकड़ा एवं हिकमतअमली से पूछताछ की तो उसने घटना दिनांक को चोरी करना स्वीकार किया एवं चोरी किया हुआ सामान अपने खेत में खड़ी घास में छुपाकर रखना बताया आरोपी को साथ लेकर उसके खेत पहुंचे आऱोपी द्वारा अपने खेत में खड़ी घास में छुपाकर रखे एक इलेक्ट्रानिक तोल कांटा, एक जनरेटर जिसकी टंकी जिस पर नीले रंग का पेंट रंगा है तथा एक अपोलो टायर लगी स्टेपनी व एक छोटा जेक कीमती 90,000 रुपये को विधिवत जप्त किया गया एवं आरोपी को गिरफ्तार किया कर चोरी का पर्दाफाश करने में सफलता हासिल की आरोपी जगदीश उर्फ बब्लू मालाकार आदतन अपराधी है जिसके विरुध्द पूर्व में भी कई अपराध पंजीबध्द है । नाम आरोपी-1. जगदीश उर्फ बब्लु मालाकार उम्र 30 साल निवासी वार्ड क्रमांक 15 आवास कालोनी जीरापुर जप्त शुदा मसरुका – एक इलेक्ट्रानिक तोल कांटा कीमती दस हजार रूपये करीब, 2. एक जनरेटर जिसकी टंकी जिस पर नीले रंग का पेंट रंगा है कीमती 35,000/- रूपये करीबन, 3. एक अपोलो टायर लगी स्टेपनी कीमती 3,000/- रूपये करीबन, 4. एक छोटा जेक कीमती 1,000/- करीबन कुल कीमती 49,000/- रूपये नाम अधिकारी / कर्मचारी जिन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है – थाना प्रभारी जीरापुर उनि. मोहरसिंह मंड़ेलिया, प्रआर.410 सुनील कुशवाह, प्रआर.675 राजेन्द्र बैरागी, आर.234 विक्रमसिंह , आर.1030 सुनील जाट, आर. 781 अमित, आऱ. 1057 अरुण, आऱ. 237 गणेश धाकड़ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।