Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 18, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

ग्वालियर पुलिस की प्रभावी कार्यवाही
ग्वालियर पुलिस ने दो तस्करों को तीस लाख रूपये कीमत की 300 ग्राम स्मैक सहित किया गिरफ्तार।

अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ ग्वालियर पुलिस की प्रभावी कार्यवाही
ग्वालियर पुलिस ने दो तस्करों को तीस लाख रूपये कीमत
की 300 ग्राम स्मैक सहित किया गिरफ्तार।
एक महिला तस्कर को भी अवैध स्मैक की तस्करी करते किया गिरफ्तार |
ग्वालियर | दिनांक 29.4.2021 – पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री अमित सांघी(भापुसे) के निर्देशानुसार ग्वालियर जिले में अवैध मादक पदार्थों की खरीद-फरोख्त करने वालों के विरूद्ध प्रभावी अभियान चलाया जा रहा है। तथा ड्रग माफियाओं पर त्वरित कार्यवाही हेतु ग्वालियर पुलिस के द्वारा जारी हेल्प लाईन नम्बर 7587613724 लगातार सूचनाएं प्राप्त हो रही है। दिनांक 29.11.2021 को पुलिस अधीक्षक ग्वालियर को जरिए मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि थाना हजीरा क्षेत्रान्तर्गत यादव धर्मकांटा पुल के पास शताब्दीपुरम की ओर से मादक पदार्थ की तस्करी करने वाला व्यक्ति एक महिला को मोटर सायकिल पर बैठाकर निकलने वाला है। मुखबिर की सूचना पर से पुलिस अधीक्षक ग्वालियर ने अति0 पुलिस अधीक्षक शहर (पूर्व /अपराध) श्री राजेश दण्डोतिया को काईम ब्रांच तथा थाना हजीरा की संयुक्त टीम बनाकर तत्काल अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले संदेहियों को पकड़ने के लिये मुखबिर के बताये स्थान पर भेजने हेतु निर्देशित किया गया। वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा दिये गये निर्देशों के परिपालन में उप पुलिस अधीक्षक अपराध श्री रत्नेश तोमर एवं श्री विजय भदौरिया तथा नगर पुलिस अधीक्षक महाराजपुरा श्री रवि भदौरिया के मार्गदर्शन में उक्त सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए थाना प्रभारी काईम ब्रांच निरी0 श्री दामोदर गुप्ता एवं थाना प्रभारी हजीरा श्री मनीष धाकड़ द्वारा मुखबिर के बताये स्थान यादव धर्मकांटा पुल। पर पुलिस टीम को भेजा गया। पुलिस टीम द्वारा मुखबिर के बताये स्थान यादव धर्मकांटा पुल पर वाहन में बैठकर अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले संदेहियों का इंतजार किया। कुछ समय बाद पुलिस टीम को शताब्दीपुरम की तरफ से पुल पर एक व्यक्ति अपाचे मोटर सायकिल पर पीछे एक महिला को बैठाकर पुल पर आया जिसने पुलिस पार्टी को देखकर मोटर सायकिल भागने की कोशिश की, जिन्हे पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर धरदबोचा। पकड़े गये दोनों संदिग्धों की तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 300 ग्राम स्मैक जप्त की गई, जिसकी अनुमानित कीमती 30 लाख रूपये है। मादक पदार्थ तस्कर पुरूष के कब्जे से 280 ग्राम स्मैक एवं 3500 ,/-रूपये नगद तथा महिला तस्कर के कब्जे से 20 ग्राम स्मैक जप्त की गई। गिरफ्तार दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना हजीरा में धारा 8/2 एनडीपीएस एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध किया जाकर उससे स्मैक के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रही है। जप्त मशरूका :- 300 ग्राम स्मैक कीमती लगभग 30 लाख रूपये तथा एक अपाचे मोटर सायकिल एवं 3500//- रूपये नगद |सराहनीय भूमिका :- उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी काईम ब्रांच निरी0 श्री दामोदर गुप्ता एवं थाना प्रभारी हजीरा निरी0 श्री मनीष धाकड़, काईम ब्रांच के उप निरीक्षक सतीश यादव, प्र८0आर0 धनश्याम जाट, जितेन्द्र तोमर, आरक्षक अरूण पवैया, रामवीर एवं रूपेश शर्मा एवं थाना हजीरा के सउनि0 विश्वनाथ उपाध्याय, प्रभार रविन्द्र शर्मा, आर0 जनक सिंह, लवकुश यादव, श्री कृष्ण राठौर, हेमंत सिंह, अर्जन सिकरवार, भानूप्रताप सिंह, म0आर0 नीलम राजपूत, की सराहनीय भूमिका रही है|