Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 3, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य श्यामला एस0 कुंदर ने एसपी ऑफिस ग्वालियर में की जनसुनवाई, आधा सैकड़ा प्रकरणों का किया निराकरण।

राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य श्यामला एस0 कुंदर ने एसपी ऑफिस
ग्वालियर में की जनसुनवाई, आधा सैकड़ा प्रकरणों का किया निराकरण।
ग्वालियर दिनांक 29.4.2021 – आज पुलिस अधीक्षक कार्यालय ग्वालियर में राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य श्यामला एस0 कुंदर तथा वरूण छाबड़ा लीगल कॉर्डिनेटर महिला आयोग द्वारा महिला संबंधी चिन्हित प्रकरणों की सुनवाई हेतु आवेदक तथा अनावेदकों को बुलाया जाकर उनके प्रकरणों की सुनवाई की गई। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री अमित सांघी,मापुसे, अति0 पुलिस अधीक्षक श्री राजेश दण्डोतिया, नगर पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री नागेन्द्र सिंह सिकरवार के अलावा प्रकरणों से संबंधित विवेचकगण भी उपस्थित रहे ।
राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य श्यामला एस0 कुंदर द्वारा आज की सुनवाई हेतु 58 प्रकरण चिन्हित किये गये थे, जिसमें से 50 प्रकरणों
का आज की जनसुनवाई में आवेदक के संतुष्ट होने पर निराकरण किया… गया। जनसुनवाई. के . दौरान आवेदक व अनावेदकों को
समक्ष में बुलाकर सुना गया। बहुत से पारिवारिक
प्रकरणों के दोनों पक्षों को समझाइस देकर संतुष्ट होने
पर प्रकरण का निराकरण किया गया। पति पत्नि के विवाद के प्रकरणों में उनको आपसी विवाद भुलाकर कुछ समय साथ रहने के लिये भी कहा गया। राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य द्वारा उपस्थित विवेचकों से महिला संबंधी प्रकरणों का तत्काल संतुष्टि पूर्ण निकाल करने के निर्देश भी
दिये। ग्वालियर पुलिस द्वारा जनसुनवाई में चिन्हित की गई अधिकांश शिकायतों में वैधानिक कार्यवाही कर निराकरण किया गया था तथा कुछ शिकायतों में राष्ट्रीय महिला आयोग द्वारा दिये गये दिशा निर्देशानुसार कार्यवाही की गई ।