अभिषेक शर्मा की रिपोर्ट

थाना खिलचीपुर, जिला राजगढ़ *आरोपी द्वारा मोटरसाइकिल में पेट्रोल भरवाया, पेट्रोल के रुपये नही देकर झगड़ा किया* *नुकसान पहुंचाने की नीयत से पेट्रोल पंप की मशीन पर जलती हुई माचिस की तीली फेंक दी* जिला राजगढ़ पुलिस हर प्रकार के अपराध को रोकने का हर सम्भव प्रयास कर रही है। फिर भी कुछ सिरफिरे प्रकार के असमाजिक तत्व अपराध करने से चूक नही रहे। ऐसी ही घटना थाना खिलचीपुर में हुई। 01 दिसम्बर 2021 को फरियादी वीरेंद्र सिंह राजपूत ने रिपोर्ट किया कि दिनांक 29 नवम्बर को रात्रि 10 बजे श्रीनाथ पेट्रोल पंप पर मोटर सायकल में पेट्रोल भराने के बाद पैसे भुगतान करने कि बात पर पीरूलाल वर्मा निवासी हीरापुरा द्वारा गाली गुप्ता कर उतावलेपन व लापरवाही पूर्वक नुकसान पहुंचाने की नीयत से मचीस की तिली जलाकर पेट्रोल पंप मशीन पर फेंक दी फरियादी की रिपोर्ट पर थाना खिलचीपुर में तुरंत अपराध क्र 545/2021 धारा 285, 504 भादवि का पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गई। उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी खिलचीपुर निरीक्षक प्रदीप गोलिया एवं उनकी टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही

More Stories
समई पंचायत में खुलेआम वोट खरीदने का आरोप, कमल धावा से बंटी शराब
साउथ बस्तर पामेड़ में सरेंडर नक्सली पर मुखबिरी का आरोप लगाकर नक्सलियों ने की हत्या.
दिनांक 25.12.2025 *खरगोन पुलिस ने सराफा व्यापारी से धोखाधड़ी कर नकली सोना-चाँदी के आभूषण देकर असली आभूषण एवं नगदी लेकर फरार होने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह के सदस्यों को गिरफ्तार किया*