Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 17, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

मोबाइल वापस मिलने पर मोबाइल मालिकों की लौटी मुस्कान।
ग्वालियर दिनांक 02.2.202।| पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री अमित सांघी,भापुसे को मोबाइल गुम होने संबधी आवेदन लगातार प्राप्त हो रहे थे। पुलिस अधीक्षक ग्वालियर द्वारा उक्त आवेदनों पर तत्काल कार्यवाही कर उन्हे ट्रेस करने हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध श्री राजेश डण्डौतिया को निर्देशित किया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध द्वारा सायबर सेल को ग्वालियर जिले से गुम हुये मोबाइलों को ट्रेस कर शीघ्र बरामद करने हेतु निर्देशित किया। की वरिष्ठ का के निर्देशों के परिपालन में उप पुलिस अधीक्षक अपराध श्री विजय भदौरिया एवं श्री रत्नेश सिंह तोमर के मार्गदर्शन में कार्य करते हुये थाना प्रभारी. क्राइम. ब्रांच ग्वालियर श्री दामोदर गुप्ता एवं प्रभारी सायबर सेल उ0नि0 रजनी सिं हरघुवंशी द्वारा मोबाइल भा संबधी आवेदनों पर तत्काल. कार्यवाही करने हेतु सायबर सेल की टीम को लगाया गया। सायबर सेल टीम द्वारा उक्त प्राप्त आवेदनों पर कार्यवाही करते हुये संबंधित विभिन्‍न कम्पनी के मोबाइलों को ट्रेस कर बरामद किया। बरामद मोबाइलों मे एक मोबाइल क.आर.जी अस्पताल की डॉक्टर, डेन्टर, किसान, छात्र, मजदूर एवं दुकान चलाने वाली महिला आदि के थे। इनमे से कुछ आवेदक ऐसे भी थे जिन्होने पुनः मोबाइल खरीद ही नही पाया। मोबाइल वापस मिलने पर इन मोबाइल धारकों के चहरे पर पुन: मुस्कान आ गई। सायबर सेल की टीम ने कार्य करते हुये विगत + माह में एप्पल, ओपो, वनप्लस, ओनर, सेमसंग, वीवो, टेक्नो,रीयलमी आदि कंपनियों के 05 लाख 34 हजार रूपये कीमत (लगभग) कुल 31 मोबाइलों को खोज कर मोबाइल मालिकों को सुपुर्द किये। मोबाइल मालिकों द्वारा अधिकारियों एवं सायबर सेल की टीम को मोबाइल खोज करने के लिए धन्यवाद एवं आशीर्वाद दिया।पुलिस अधीक्षक ग्वालियर ने सायबर सेल की टीम को उक्त सराहनीय कार्य हेतु पुरष्कृत करने की घोषणा की है।उक्त मोबाइलों को खोजने में सायबर सेल में पदस्थ अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सराहनीय भूमिका रही |