Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 1, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

मध्यप्रदेश मीडिया संघ और खंडवा पत्रकार संघ के जनहितकारी कार्य नये वर्ष में भी रहेंगे जारी

ईस्वी वर्ष 2022 के पहले महीने से शुरू होगा जागरूकता अभियान

सामाजिक संगठनों से महत्वपूर्ण अभियान में जुड़ने की अपील

धर्मगुरु और वरिष्ठ नागरिक करेंगे अगुवाई

खंडवा (01/01/2022 शनिवार) मध्यप्रदेश मीडिया संघ और खंडवा पत्रकार संघ द्वारा पिछले वर्षों से जारी जन हितकारी कार्यों की परंपरा नये वर्ष में भी जारी रहेगी। स्वच्छ निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता और पत्रकारों के संगठन द्वारा पिछले वर्षों में लगातार ज़रूरतमंदो दिव्यांगो और असहाय लाचार लोगो को भोजन करवाया जा रहा है। वरिष्ठ पत्रकार श्याम शुक्ला और पंकज कुमार लाड की अगुवाई में मध्यप्रदेश मीडिया संघ और खंडवा पत्रकार संघ के ज़िला कार्यालय की शुरुआत की गयी। शहीद सीताराम हॉकर ज़ोन पर बना है।ये खंडवा में किसी भी पत्रकार संगठन का पहला कार्यालय है। पत्रकार साथियों के लिये सुबह सुबह पोहा और चाय की व्यवस्था की गयी। इसके साथ ही संघ द्वारा गरीब ग्रामीण और ज़रूरत मंद छात्र छात्राओ के लिये समाचार पत्र वाचन की निशुल्क व्यवस्था की गयी है। जहाँ कई छात्र छात्राये नाश्ता और भोजन भी कर रहे हैं। विश्वव्यापी महामारी कोरोना में सेवाये देने वालों को कोरोना योद्धा सम्मान भी प्रदान किये।

मध्यप्रदेश मीडिया संघ के प्रदेश अध्यक्ष जयवंत ठाकरे के निर्देश पर प्रदेश उपाध्यक्ष रिजवान अंसारी और संरक्षक संजय चौबे के मार्गदर्शन में पिछले दिनों खंडवा में पत्रकारों का एक बड़ा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री पदम् भूषण पंडित भगवंतराव मंडलोई की स्मृति मे राज्य स्तरीय प्रथम पत्रकार सम्मान समारोह का सफल आयोजन खंडवा में हुआ। समारोह की पूरे प्रदेश में लगातार प्रशंसा हो रही है।

नये ईस्वी वर्ष 2022 में भी मध्यप्रदेश मीडिया संघ और खंडवा पत्रकार संघ की रचनात्मक गतिविधियां आगे बढती रहेगी। संघ की आयोजन कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक में निर्णय लिया गया है कि इस वर्ष एक वृहत जागरूकता अभियान शुरू किया जायेगा। जिसकी अगुवाई धर्मगुरु करेंगे। इसमें स्वच्छ छवि वाले सभी सामाजिक संगठनों को शामिल किया जायेगा। सामाजिक संगठनों को सम्मानित भी किया जायेगा।।

शेख़ आसिफ़ खंडवा