Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 17, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

खंडवा में शनिवार को 74 नए कोरोना संक्रमित सामने आए हैं। कुल मरीजों का आंकड़ा 220 तक पहुंच चुका है। संक्रमण की यह रफ्तार और आंकड़े चौंका देने वाले हैं। खंडवा में कोरोना ने नए साल में ही दस्तक दी थी। महज 15 दिनों में ऐसे हालात बने हैं।

जिला महामारी विषेषज्ञ डॉ. योगेश शर्मा ने बताया कि 15 जनवरी को जिले में 74 मरीजों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई। जिन मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है उनमें से शहर के महेश नगर, शांति नगर, दिनदयालपुरम में 1-1, रेलवे कॉलोनी 3, गांधी नगर 1, खड़कपुरा 1, शंकर नगर 1, निर्मलधाम 1, अनमोल विहार 1, फॉरेस्ट कॉलोनी 1, राजेन्द्र नगर 1, कल्लणगंज 2, बीएसएलएल कॉलोनी 1, आनंद नगर में 4, इंदौर नाका 2, महादेवी नगर 1, गणेश कॉलोनी 1, नारायण नगर 1, रामगंज 1, रामनगर 2, माता चौक 3, सुभाष नगर 1, मालीकुंआ 1, किशोर नगर 1, नवचंडी मंदिर क्षेत्र में 1, पड़ावा 1, कहारवाड़ी 2, दादाजी वॉर्ड 1, कोर्ट कॉलोनी 1, सिविल लांइंस 1, मेन हॉस्पीटल 2, वत्सला विहार 2, एन.व्ही.डी.ए. कॉलोनी 2, बुधवारा बाजार 1, होमगार्ड लाईन 1, श्रीनगर कॉलोनी 1, शास़्त्री नगर 1, दुबे कॉलोनी 1, शुक्ला नगर में 1,शिक्षक नगर 1, तथा केषव कुंज में 1 रोगी के साथ ही ग्रामीण क्षेत्र में ग्राम बलवाड़ा में 3, खेड़ी में 3, छनेरा में 3, हरसुद 1, अहमदपुर में 1, मलगांव 1, सिहाड़ा 5, बोरगांव बुजुर्ग में 1 तथा पंधाना में 1 रोगी पाया गया।

शेख़ आसिफ़ खंडवा