Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
February 15, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

हरसूद की घटना को लेकर अभाविप ने एसपी से की कार्यवाही की मांग

 

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने हरसूद की घटना को लेकर एसपी से की कार्यवाही की मांग। खंडवा जिला संयोजक शुभम पटेल ने बताया कि हरसूद क्षेत्र के अंदर दसवीं की एक 16 वर्षीय छात्रा के साथ इंस्टाग्राम पर नाम बदलकर दोस्ती की और उस छात्रा को शादी के लिए बहला-फुसलाकर खंडवा बुला लिया और जब छात्रा को उस व्यक्ति की विकृत मानसिकता के बारे में पता चला तो उसने अपना विरोध प्रकट किया तब उस व्यक्ति ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर उस छात्रा के साथ अमानवीय कृत्य किया ।

इसी घटना के संदर्भ में आज अभाविप कार्यकर्ता खंडवा एसपी को ज्ञापन देने पहुंचे वहां ज्ञापन लेने आए पुलिस पदाधिकारियों को अभाविप कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन सौंपा और इस घटना की भ्रत्सना की तथा दोषियों के खिलाफ कठोरतम कार्यवाही करने का आग्रह किया इस दौरान नगरमंत्री हर्ष वर्मा,अजय बंजारे,श्रद्धा भमोरे,प्रज्ञा कानूनगो,रोहित गवली,आदित्य कनाडे,हर्ष पगारे,सीमांत पवार,अश्विन पवार,आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

शेख़ आसिफ़ खंडवा