
जिला भिंड के थाना मौ के अंतर्गत चरहेटा गाँव में एक बालक को करंट लग गया था। बच्चे को अस्पताल ले जाने के लिए पुलिस सहायता हेतु घटना की सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-100 भोपाल में दिनाँक 30-01-2022 को प्राप्त हुई । सूचना प्राप्ति पर तत्काल भिंड जिले के मौ थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112/100 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया।डायल-112/100 एफ.आर.व्ही. स्टाफ ने घटना स्थल पर पहुँचकर बताया कि एक 2 वर्षीय बालक राहुल जाटव पिता जगदीश जाटव नीम के पेड़ पर चढ़ा था , पास से ही बिजली के १7 के.व्ही. के तार निकले थे। बिजली के तार की चपेट मे आने से करंट लगने से बालक पेड़ से गिर गया था । डायल-112/100 सेवा द्वारा घायल बालक को शासकीय अस्पताल मौ पहुँचा कर उपचार उपलब्ध करवाया गया ।

More Stories
अर्जुनपुरा-कछपुरा बजरिया में आस्था का सैलाब: 30 युवाओं ने एक साथ उठाई विशाल कांवड़, 1,11,000 पाले चढ़ाकर रचा इतिहास
थाना नगरा में JMB Academy के छात्रों ने चलाया सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान
ग्राम कनेरा में भागवत कथा का भव्य आयोजन, उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब