जिला भिंड के थाना गोहद चौराहा के अंतर्गत अपेक्स कॉलेज के पास एक एक्सिडेंट हो गया था जिसमें दो व्यक्ति घायल थे । घटना की सूचना राज्य स्तरीय पुलिस च्टत रूम डायल-112/100 भोपाल में दिनाँक 09-02-2022 को प्राप्त हुई । सूचना पर तत्काल भिंड जिले के गोहद थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112/100 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया । डायल-112/100 एफ.आर.व्ही. स्टाफ ने घटना स्थल पर पहुँचकर बताया कि बस की टक्कर से बाईक सवार दो व्यक्ति घायल हो गये है जिसमे से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है । डायल-112/100 सेवा द्वारा घायल अला उद्दीन खान छिमका कॉलोनी भिण्ड और गूड॒ पिता छोटे लाल निवासी सोंधा गाँव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोहद पहुँचाया गया । अग्रिम कार्यवाही थाने द्वारा की जा रही है।


More Stories
अर्जुनपुरा-कछपुरा बजरिया में आस्था का सैलाब: 30 युवाओं ने एक साथ उठाई विशाल कांवड़, 1,11,000 पाले चढ़ाकर रचा इतिहास
थाना नगरा में JMB Academy के छात्रों ने चलाया सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान
ग्राम कनेरा में भागवत कथा का भव्य आयोजन, उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब