*वार्ड नंबर 11 मेहगांव में कलश यात्रा के साथ शुरू हुई सप्त दिवसीय संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ*

मेहगांव : अखिल कोटि ब्रह्मांड नायक भगवान श्री राधाकृष्ण हनुमान जी की अशीम अनुकंपा से मेहगांव विधानसभा के वार्ड नंबर 11 मेहगांव में संगीतमय श्रीमद भागवत ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ कलशयात्रा के साथ श्री गणेश पूजन के साथ हुआ। जिसमें 9 फरवरी 2022 दिन बुधवार से कथा प्रारंभ हुई जो कि 15 फरवरी दिन मंगलवार को पूर्ण आहुति एंव भंडारा के साथ 16 फरवरी 2022 बुधवार तक चलेगा।
कथा वाचन सरस कथा प्रवक्ता पं. सत्यम दुबे शास्त्री उज्जैन हाल ग्राम मोरोली के मुखाग्र से अमृतमयी कथा की वर्षा होगी। कथा के परीक्षत श्रीमती रामकली अवध बिहारी साबन के द्वारा आयोजन किया जा रहा है। आज कलशयात्रा के साथ कथा का शुभारंभ होकर व्यास गद्दी पर विराजमान पं0 सत्यम दुबे शास्त्री व्दारा मंत्रोच्चारण के साथ परीक्षत के कर कमलो से प्रथम पूज्य भगवान श्रीगणेश जी महाराज का पूजन किया गया।
महापुराण भागवत की कथा गुरुवार सुबह 11 बजे से शाम 5:00 बजे तक प्रारम्भ होगी। जिसका लाभ क्षेत्र के सभी धर्म प्रेमियों को मिलेगा।
गिरजेश पचौरी पत्रकार मेहगांव मो.9926264754

More Stories
गीता स्वाध्याय से सम्भव है सभी समस्याओं का समाधान
अर्जुनपुरा-कछपुरा बजरिया में आस्था का सैलाब: 30 युवाओं ने एक साथ उठाई विशाल कांवड़, 1,11,000 पाले चढ़ाकर रचा इतिहास
थाना नगरा में JMB Academy के छात्रों ने चलाया सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान