*चेतावनी -* पेयजल संकट दूर नहीं हुआ तो आगामी चुनाव का करेगे बहिष्कार
*गाता गांव में पेयजल संकट को ले

कर महिलाओं व पुरुषों ने किया सरकार व प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन*
गाता गांव में पेयजल समस्या कई वर्षो से चली आ रही है जिसको लेकर क्षेत्रीय नेता व प्रशासन के आला अधिकारी जनता को कई बार आश्वासन दे कर चले गए लेकिन इस समस्या का हल अभी तक नहीं हुआ। जिससे ग्रामीणों मे रोष व्याप्त है।
गौरतलब है कि 1.5 वर्ष पहले शासन ने 29 लाख रुपए की लागत से नल जल योजना के तहत नए बोरबेल के साथ पाइप लाइन को मंजूरी दी थी। लेकिन पाइप लाइन बिछाने के बाद पी एच ई विभाग के अधिकारी पुराने खारे पानी के बोरेबेल से लाइन को जोड़कर खानापूर्ति करके चलते बने। जिससे ग्रामीणों को पीने के लिए मीठे पानी के लिए गांव से बाहर 3 से 4 किलोमीटर दूर जाना पड़ता है। जिसको लेकर ग्रामीणों ने आज महिलाओं व पुरुषों ने प्रदर्शन किया व आगामी चुनाव के वहिष्कार के साथ साथ चक्काजाम के चेतावनी दी।
*इनका कहना है -*
मंत्री ओ पी एस भदोरिया ने चुनाव से पहले मीठे पानी के नलो के लिए आश्वासन दिया था , लेकिन चुनाव जीतने के बाद अब तक ना हमारी पेयजल समस्या का समाधान हुआ है। और ना ही मंत्री जी हमारे गांव में कोई समस्या जानने आए है। यदि समाधान नहीं हुआ तो आगामी चुनाव में वोट नहीं डालेंगे।
*विमला रजक गाता*
मीठे पानी के लिए 3 से 4 किलोमीटर दूर जाना पड़ता है मेरी उम्र 70 वर्ष से ऊपर हो गई है बच्चे बाहर रहते है ऐसे पानी इतनी दूर से लेना बहुत मुश्किल हो जाता है।
*भगवंती श्रीवास गाता*
सात दिन के अंदर यदि पेयजल समस्या का समाधान नहीं हुआ तो हम ग्रामीणों को मजबूरन आंदोलन या चक्काजाम करना पड़ेगा। गांव में पानी को लेकर पुरुष व महिलाओं में रोष बड़ता जा रहा है।
*रामजीलाल चौहान*
*कार्यवाही की जाएगी -*
में पी एच ई विभाग के अधिकारियों से बात करता हूं जो भी समस्या होगी उसकी जांच करवाकर ग्रामीणों की पेयजल समस्या को जल्द ही दूर किया जाएगा।
*वरुण अवस्थी एस डी एम मेहगांव*
गिरजेश पचौरी पत्रकार मेहगांव मो.9926264754

More Stories
अर्जुनपुरा-कछपुरा बजरिया में आस्था का सैलाब: 30 युवाओं ने एक साथ उठाई विशाल कांवड़, 1,11,000 पाले चढ़ाकर रचा इतिहास
थाना नगरा में JMB Academy के छात्रों ने चलाया सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान
ग्राम कनेरा में भागवत कथा का भव्य आयोजन, उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब