Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 2, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

धार जिले के मनावर क्षेत्र की अल्ट्राटेक सीमेंट फैक्ट्री अभिशाप बन गई है कभी अन्य राज्यों का कचरा जलाकर कभी उसके ट्राले तेज गति से दौड़ कर लोगों की जान ले लेते हैं और अब नियम के विरुद्ध सड़क निर्माण में ओमकारेश्वर नहर को क्षतिग्रस्त किया

धार जिले के मनावर क्षेत्र की अल्ट्राटेक सीमेंट फैक्ट्री अभिशाप बन गई है कभी अन्य राज्यों का कचरा जलाकर कभी उसके ट्राले तेज गति से दौड़ कर लोगों की जान ले लेते हैं और अब नियम के विरुद्ध सड़क निर्माण में ओमकारेश्वर नहर को क्षतिग्रस्त किया

500 करोड़ की लागत की ओंकारेश्वर परियोजना के फेस क्रमांक 4 की नहर अल्ट्राटेक सीमेंट कंपनी के रोड निर्माण के कारण हुई क्षतिग्रस्त, आपको बता दें 150 किलोमीटर की यह ओंकारेश्वर परियोजना केनाल आज मनावर विधानसभा टोंकी से मनावर के बीच टूट चुकी है पानी बहकर रोड पर आ गया और रास्ता बंद हो गया है किसानों ने बताया कि हम पहले से कह रहे हैं कि यह कार्य नियमों के खिलाफ किया जा रहा है लेकिन कोई जिम्मेदार सुनने को तैयार नहीं पिछले दिनों राज्यपाल के नाम ज्ञापन किसानों ने दिया था।
जिसकी खबर समाचार पत्रों में प्रमुखता से प्रकाशित हुई थी जिसमें मनावर से लेकर धार,भोपाल तक के अधिकारियों को जानकारी में डाला जा चुका था लेकिन इस तरह की अनहोनी होने का इंतजार किया गया
किसानों ने माननीय उच्च न्यायालय में भी इसकी याचिका दायर की । अल्ट्राटेक सीमेंट कंपनी के द्वारा लापरवाही पूर्वक सड़क निर्माण में नहर क्षतिग्रस्त होकर कीमती पानी बहने लगा अब इस मामले में
ओमकारेश्वर परियोजना के मनावर कार्यापालन यंत्री आर पी ऊईके का कहना है कि हम अल्ट्राटेक सीमेंट फैक्ट्री को नोटिस दे रहे हैं जिसकी वजह से नहर फूटी है क्योंकि हमारे विभाग ने कंपनी को रोड निर्माण के समय जो नियम पालन करने पर रोड निर्माण की परमिशन दी गई थी जिसे कंपनी ने अपनी मनमानी के चलते नियम तोड़कर रोड निर्माण किया जिसकी वजह से आज है नहर क्षतिग्रस्त हो गई है और नियम अनुसार अल्ट्राटेक सीमेंट फैक्ट्री के खिलाफ
वैधानिक कार्रवाई की जावेगी !

इस मामले में अल्ट्राटेक कंपनी के प्लांट मैनेजर
मोबाइल नंबर पर संपर्क करके उनका पक्ष जानने की कोशिश की लेकिन उन्होंने फोन उठाकर जवाब तक नहीं दिया।

बाइट किसान नरेंद्र कामदार भारतीय किसान संघ जिला अध्यक्ष मनावर से न्यूज24×7इंडिया के सम्भागीय ब्यूरो चीफ पंडित नंदन शर्मा की खबर