*मेहगांव में सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल के पूर्व छात्रों ने स्कूल को कंप्यूटर सिस्टम व प्रिंटर किया भेंट*

मेहगांव में सरस्वती शिशु विद्या मंदिर मेहगांव में आज विद्यालय के पूर्व छात्रों ने मिलकर विद्यालय की आवश्यकता अनुसार विद्यालय के लिये कंप्यूटर, प्रिंटर आदि समान खरीदकर विद्यालय को भेंट किया। सरस्वती शिशु मंदिर विद्या भारती संस्था के द्वारा संचालित किये जाने वाले विद्यालय है जहां पर कम फीस में अच्छी व गुणवत्ता युक्त शिक्षा प्रदान की जाती है। आज विद्यालय के पूर्व छात्र हेमन्त शर्मा, चित्रांश श्रीवास्तव, रजनी परमार, विवेक यादव, विकास जैन, सत्येंद्र, सोनल, चन्द्रकान्त, व संजय ने मिलकर विद्यालय को आज पूर्व छात्रों की ओर से उपहार स्वरूप संस्था के व्यवस्थापक नीरज शर्मा व प्रधानाचार्य प्रमोद गुर्जर को भेंट किया।
इस विद्यालय से निकले छात्र देश विदेशों में बड़ी बड़ी कंपनी में अच्छे स्थान पर काम कर विद्यालय का नाम रोशन कर रहे है। जिसमे हेमन्त शर्मा सूर्या फाउंडेशन का काम देख रहे है, वहीं चित्रांश श्रीवास्तव मेक्सिको में जॉब कर रहे है।
गिरजेश पचौरी पत्रकार मेहगांव मो.9926264754

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है