Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
February 16, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

*विश्व स्वास्थ्य दिवस पर चिकित्सा प्रकोष्ठ ने लगाया आयुष्मान कार्ड शिविर*

गुना। विश्व स्वास्थ्य दिवस के शुभ अवसर पर भारतीय जनता पार्टी चिकित्सा प्रकोष्ठ द्वारा आयुष्मान भारत कार्यक्रम के अंतर्गत बूढ़े बालाजी टेकरी रोड पर आयुष्मान कार्ड बनाए जाने हेतु शिविर का आयोजन किया गया। जिसमे भाजपा जिला अध्यक्ष गजेंद्र सिंह सिकरवार, गुना विधायक गोपीलाल जाटव ने कन्या पूजन कर शिविर का शुभारंभ किया। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष प्रदीप औदीच्य, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र धाकड़, जिला मीडिया प्रभारी विकास जैन नखराली, मंडल अध्यक्ष अमित श्रीवास्तव, स्वास्थ्य स्वयंसेवक संयोजक गोपाल शर्मा, सह संयोजक निक्की सोहेल, राहुल राजपूत, पूर्व सीएमएचओ डॉ रामवीर सिंह रघुवंशी, डॉ घनश्याम शर्मा मंचासीन रहे।

कार्यक्रम में 5 कन्याओं को वस्त्र वितरण कर उनके पैरों में चप्पल पिनाकर आशीर्वाद लिया। ओर शिविर के उपस्थित लोंगो का आयुष्मान कार्ड बनाये गए। र्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष श्री सिकरवार ने कहा कि

7 अप्रैल का दिन विश्व स्तर पर महत्वपूर्ण है. हर साल 7 अप्रैल को दुनिया भर में विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाया जाता है। ये दिन हर साल विश्‍वभर में स्‍वास्‍थ्‍य से जुड़े किसी विशेष पहलू के बारे में जागरुकता पैदा करने के लिए मनाया जाता है। माननीय प्रधानमंत्री जी के कुशल नेतृत्‍व में वर्ष 2017 में राष्‍ट्रीय स्‍वास्‍थ्‍य नीति जारी की गई थी। ओर श्री मोदी सरकार ने 2018 में आयुष्‍मान भारत लांच किया गया जिसके तहत गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले लोंगो का कार्ड बनवाकर वह देश मे कोई भी अस्पताल में अपना  5 लाख रुपये के ख़र्च का इलाज मुफ्त करा सकता है। विधायक श्री जाटव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को इस योजना लागू करने पर धन्यवाद देते हुए कहा कि ‘विश्व स्वास्थ्य दिवस’ के अवसर पर सरकार नागरिकों को अच्छी गुणवत्ता वाली किफायती स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराने पर ध्यान दे रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार देश व प्रदेशवासियों के स्वास्थ्य ढांचे का विस्तार करने के लिए अथक प्रयास कर रही है। कार्यक्रम में मूमल यादव, विनोद लोधा, आकाश प्रजापति, जितेन्द्र पाल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ग्वालियर संभागीय ब्यूरो मोहन शर्मा की रिपोर्ट