Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 22, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

*लोकेशन भैंसदेही*

*तहसीलदार ओम प्रकाश चोरमा हुए सम्मानित*

भैंसदेही। गणतंत्र दिवस के मुख्य कार्यक्रम में प्रदेश के लोक निर्माण राज्य मंत्री सुरेश धाकड़ द्वारा सांसद दुर्गादास उइके, विधायक योगेश पंडाग्रे, कलेक्टर राकेश सिंह, पुलिस अधीक्षक सुश्री सिमाला प्रसाद की उपस्थिति में तहसीलदार चिचोली ओमप्रकाश चोरमा को कोरोना संक्रमण काल में उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य करने के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। उल्लेखनीय है कि होशंगाबाद संभाग का पहला कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति बैतूल जिले की भैंसदेही तहसील में दिनांक 6 अप्रैल 2020 को पाया गया था तब श्री ओमप्रकाश चोरमा ने भैंसदेही तहसीलदार के रूप में कोरोना संक्रमण को रोकने तथा कानून व्यवस्था के पालन में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की थी। उन्होंने अपने चाचा के स्वर्गवास पर उनके अंत्येष्टि में भी शामिल न होते हुए कोरोना काल में अपने कर्तव्य का निर्वहन किया। श्री चोरमा ने टोटल लॉक डाउन के सख्ती से पालन करवाने के साथ साथ अन्य प्रदेशों खासकर महाराष्ट्र के रास्ते वापस लौटने वाले प्रवासी मजदूरों को भोजन एवं परिवहन सुविधाएं उपलब्ध करवाकर सकुशल उनके घर भिजवाया था। 5 जून 2020 में ओमप्रकाश चोरमा को बैतूल नगर का तहसीलदार बनाया गया तब भी इन्होंने कंटेनमेंट बनाने एवं कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए प्रभावी कार्यवाही की। मास्क एवं सोशल डिस्टेंसिंग का सख्ती से पालन करवाने के लिए जुर्माने की भी कार्यवाही की थी, जिसके फलस्वरूप कोरोना संक्रमण नियंत्रित रहा।

*भैसदेही से कमलेश कावड़कर की रिपोर्ट*