कमलेश कावड़कर न्यूज़ 24×7 इंंडिया भैंसदेेही
*भाजपा के समर्थन से बना कांग्रेसी पंच*
*यु मो मंडल अध्यक्ष, पूर्व महामंत्री सहित भाजपाईयो के वार्ड मे बना पंच*
भैंसदेही – जिले के सबसे बड़ी पंचायतो मे शुमार ग्राम पंचायत सावलमेढा मे चुनाव के दौरान ग्राम पंचायत सावलमेंढा के वार्ड क्र 05 मे भाजपा से एक एवं कांग्रेस से एक प्रत्याशी चुनावी मैदान मे डटे हुए थे जहा भाजपाईयो के समर्थन से कांग्रेसी पंच को बहुमत हासिल हो गया।
अंदर खाने से खबर आ रही है वार्ड में भाजपा समर्पित वोटों की संख्या ज्यादा है फिर भी कांग्रेस प्रत्याशी को 60 वोट मिले और भाजपा समर्पित प्रत्याशी को 22 वोट मिले भाजपा प्रत्याशी से बात करने पर बताया कि जिन लोगों ने मुझे वोट दिए उन घरों में मैं छोटे से बड़ा हुआ हूं और उन्हीं 24 लोगों में से 22 ने मुझे वोट डाला 1 वोट रिजेक्ट हुआ और एक व्यक्ति ने वोट नहीं डाला अब यह सवाल उठता है कि भाजपा नेताओं के वोट कहा गये क्योंकि भाजपा समर्पित प्रत्याशी यु मो मंडल अध्यक्ष एवं पूर्व मंडल उपाध्यक्ष, पूर्व महामंत्री के सहमति से चुनाव लड़ा था जहा आखिरी समय मे पार्टी से बगावत करके भाजपाईयो ने कांग्रेसी पंच को जिताया अब देखना यह है कि भाजपा पार्टी भीतरघातीयो पर क्या कार्रवाई करतीं हैं।
*भैंसदेही से कमलेश कावड़कर रिपोर्ट*

More Stories
कर्नल देव आनंद गुर्जर ने ऑपरेशन सिंदूर के सफल संचालन को लेकर भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीडीएस जनरल अनिल चौहान के राजनीतिक एवं सैन्य नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया।
सतना की सहायक जेल अधीक्षिका ने 14 साल की सजा काट चुके कैदी से रचाई शादी
जनगणना 2027: पर्यवेक्षक एवं प्रगणकों का प्रशिक्षण , द्वितीय बैच का प्रशिक्षण आरम्भ