Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 18, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

बिहार के बाढ़ में गंगा नदी में डूबने से एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई. परिवार के गंगा स्नान के दौरान यह हादसा हुआ. बाढ़ अनुमंडल के बाढ़ थाना क्षेत्र के उमानाथ घाट पर नहाने के दौरान एक ही परिवार के चार लोग गंगा में डूब गए. इस हादसे को लेकर आसपास के इलाके में कोहराम मच गया.

घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि सभी मृतक नालंदा जिले के बरबीघा के रहने वाले थे. घर में किसी की मृत्यु के बाद वे गंगा स्नान करके शुद्धि करने के लिए आए थे. डूबकर मरने वालों के नाम  मुकेश (48 वर्ष), चंदन (13 वर्ष), सपना (15 वर्ष) और आभा (32 वर्ष) बताए जा रहे हैं. मृतकों में पिता और उसके दो बच्चे हैं.

बाढ़ थाना की पुलिस मौके पर पहुंचकर शवों की तलाश में जुटी है. स्थानीय लोगों ने बताया कि गंगा किनारे बनी सीढ़ी की बनावट के कारण आए दिन डूबने की घटनाएं होती हैं. इस घटना के बाद लोगों में आक्रोश है.