*कुत्ते को बचाने के चक्कर में पलटी स्कूल वैन, 8 छात्र घायल*।
नागेन्द्र द्विवेदी रिपोर्टर

मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में आज बुधवार सुबह सड़क हादसा हो गया. एक कुत्ते को बचाने की कोशिश में स्कूल वैन पलट गई. इस हादसे में आठ छात्र घायल हो गए है. जिसका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है. हादसे के बाद अफरा-तफरी का माहौल गया. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायलों को अस्पताल पहुंचाया.
कुत्ते को बचाने के दौरान हुआ हादसा: कोतवाली थाना प्रभारी अमर वर्मा ने बताया कि हादसा वैन अनूपपुर से 22 किलोमीटर दूर अमलाई कस्बे में स्थित एक निजी स्कूल के छात्रों को लेकर जा रही थी. वैन अनूपपुर-अमलाई मार्ग पर पहुंची तभी सड़क पर एक कुत्ते आ गया. उसे बचाने के दौरान चालक ने वैन पर से नियंत्रण खो दिया. जिससे वैन पलट गई. हादसे में आठ छात्र घायल हुए हैं. जिनकी उम्र 11 से 16 वर्ष के बीच की है.

More Stories
ग्वालियर के थाना भितरवार क्षेत्र में सवारी ऑटो के अनियंत्रित होकर पलट जाने घायल हुए व्यक्ति को डायल-100 एफ आर व्ही ने अस्पताल पहुँचाया
गुना के थाना आरोन क्षेत्र के बरोद गाँव में कार की टक्कर से घायल हुए मोटर साइकिल सवार दो व्यक्ति को डायल-100 एफ आर व्ही ने अस्पताल पहुँचाया
प्रेमी बन गया दरोगा तो तोड़ा नाता लड़की ने दर्ज करा दी FIR, शादी का झांसा देकर रेप का इल्ज़ाम