शेख़ आसिफ़ न्यूज़24×7इंडिया
मुकीम मंसूरी मध्य प्रदेश मीडिया संघ एवं खंडवा पत्रकार संघ के ग्रामीण जिलाध्यक्ष नियुक्त।
खंडवा। मध्य प्रदेश मीडिया संघ एवं खंडवा पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष श्याम शुक्ला की अनुशंसा एवं प्रदेशाध्यक्ष जयवंत ठाकरे की सहमति पर संघ के ग्रामीण जिलाध्यक्ष पद पर दैनिक अग्रि भारत समाचार खंडवा शहर ब्यूरो चीफ मुकीम मंसूरी को नियुक्ति प्रदान की गई है। यह जानकारी देते हुए मध्यप्रदेश मीडिया संघ जिला प्रवक्ता निर्मल मंगवानी में बताया कि श्री मंसूरी को मध्य प्रदेश मीडिया संघ एवं खंडवा पत्रकार संघ द्वारा जारी जनहित कार्यो एवं विगत वर्ष लॉकडाउन के दौरान किए गए निस्वार्थ सहयोग को देखते हुए नियुक्ति की गई है। श्री मंसूरी को इस नियुक्ति पर संघ के समस्त पत्रकार एवं मीडिया कर्मियों ने हर्ष जताते हुए बधाइयां प्रेषित की है।।

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है