Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 16, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

अंर्तराष्ट्रीय महिला दिवस विशेष

माता पिता की सेवा के साथ अपने करियर बनाने मे जुटी रूचि धुर्वे

तामिया की रूचिका धुर्वे इंटरनेशनल टूरिज्म का अध्ययन के साथ कर रही माता पिता की सेवा
नितिन दत्ता तामिया (छिंदवाडा) – आस्ट्रेलिया मे अध्ययन रत गाव की बेटी रूचि अब कोविड के बाद आनलाइन पढाई के विकल्प के साथ अपने वृद्ध माता पिता की सेवा के साथ करियर बनाने मे जुटी है कोरोना काल के बाद से तामिया मे अपने माता पिता के साथ रह रही रूचि माता पिता की सेवा के साथ अपने करियर बनाने मे जुटी है| दो साल पहले इटंरनेशनल टूरिज्म एंड हास्पेटीलिटी मैंनेजमैंट के लिये जेम्सकुक यूनिवर्सिटी ब्रिजब्रेन आस्ट्रेलिया मे बीते दो साल से अध्ययनरत है | अपने इकलौते भाई स्वनिल धुर्वे की बीमारी मे असामयिक निधन के बाद से ही अपने माता पिता के साथ है | आदीवासी बहुल तामिया विकासखंड की बेटिया हर क्षेत्र मे अपनी प्रतिभा का परचम लहरा रही है |तामिया के सेवानिवृत्त शिक्षक श्यामराव धुर्वे तथा सामाजिक कार्यकर्ता श्रीमति तारा धुर्वे की सुपुत्री का चयन दो साल पहले इटंरनेशनल टूरिस्ज एंड हास्पेटीलिटी मैंनेजमैंट के लिये जेम्सकुक यूनिवर्सिटी ब्रिजब्रेन आस्ट्रेलिया मे हुआ था | तामिया मे प्राथमिक स्कूल के बाद से कक्षा छटवी से कक्षा नवमी तक सिंगोडी के नवोदय विधालय के बाद रूचिका ने तामिया स्थानीय रेडियेंट पब्लिक स्कूल मे हायर सेकेडरी की परिक्षा उत्तीर्ण की | भोपाल मे बैचलर आफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन मे स्नातक की पढाई पूरी की | फैशन और माडलिंग के क्षेत्र मे सक्रिय रही रूचिका ने कई क्षेत्र मे काम किया | तामिया की रूचिका ने अथक प्रयास के बाद यह सफलता प्राप्त की | दो साल के इस अध्ययन के लिये जाने वाली रूचिका तामिया की पहली आदीवासी छात्रा है| बीते दिनो अपने भाई के निधन पर नही आ पाई रूचिका ने बताया कि दिवंगत भाई ने बहुत हौंसला दिया था रूचिका पढाई के बाद देश लौटकर बहुत कुछ करना चाहती है | ब्रिजब्रेन आस्ट्रेलिया से मास्टर आफ इंटरनेशनल टुरिज़म एंड हॉस्पिटैलिटी मैनजमेंट कर रही रुचिका धुर्वे इन दिनो आनलाइन पढाई के साथ अपने माता पिता का सहयोग करती है वही अपनी पढाई से अलग माता पिता के कहने पर राज्य सेवा आयोग की परिक्षा की तैयारी मे भी लगी है | दो देशो मे समय अंतराल के कारण रूचि की दिनचर्या काफी चुनौतीभरी है आनलाइन पढाई के लिये आस्ट्रेलिया मे साढे नौ बजे की क्लास के लिये भारत मे सुबह पांच बजे उठ कर सब मैंनेज करना पडता है आस्ट्रेलिया और भारत के समय मे साढे चार घंटे का अंतर है | रूचि इस साल अंतिम सेमेस्टर के लिये तामिया में ट्राइबल टुरिज़म रीसर्च टॉपिक पर काम कर रही है | रूचि ने बताया कि ट्रायबल टूरिज्म विषय पर रिसर्च करने का कारण हमारे ट्राइबल टुरिज़म को बढ़ावा देने के साथ ही लोकल ट्राइब्ज़ को विभिन्न प्रकार के इससे होने वाले एकनॉमिक प्रोफ़िट का फायदा देना भी है | रूचि ने बताया कि ऑस्ट्रेलिया में भारत के ट्रायबल टूरिज्म को इंडी जीनियस के नाम से जाना जाता है वह गोंडवाना रेन फारेस्ट के विसिट के साथ वहा कि टूरिज़म प्रैक्टिस को अपने क्षेत्र के लिये फायदेमंद बनाने के लिये सक्रिय है | रूचि विदेश मे स्वालंबन के लिये पार्ट टाइम जोब करती थी आज भी रूचि अपने लक्ष्य अपना कैरीयर टुरिज़म बिजनेस में करना चाहती है रूचि बताती है कि सफल होने के साथ स्थानीय युवायो महिलाओं को एम्प्लॉमेंट का मौक़ा देना चाहूँगी ताकि भविष्य में उन्हें भी अपने आप को सक्षम बनाने का मौक़ा प्राप्त हो। रुचि की ट्रैवलिंग,नेचर फोटोग्राफी एड्वेंचर स्पोर्ट्स मे खासी रूचि है |