Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 18, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

*आरोपीयों की तलाश में जुटी पुलिस, आरोपीयों फरार *

जबलपुर। पाटन थाना क्षेत्र में दुष्कर्म के मामले में जेल से छूटकर आए आरोपित और उसके साथी द्वारा दुष्कर्म पीड़िता के साथ सामूहिक दुष्कर्म कर अश्लील वीडियो बनाकर प्रसारित करने वाले दोनों आरोपितों विवेक पटेल और रामू पटेल की तलाश में पाटन पुलिस एवं क्राइम ब्रांच की अलग-अलग टीमों को लगाया गया है। पुलिस और क्राइम ब्रांच उनके मोबाइल को ट्रेस करते हुए सभी संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं, शनिवार की रात पुलिस ने दोनों के घर पर भी दबिश दी, लेकिन दोनों आरोपित अब तक फरार हैं।

पाटन पुलिस के मुताबिक आरोपित विवेक पटले ने वर्ष 2020 में किशोरी के साथ दुष्कर्म के मामले में जेल में था। कुछ समय पहले वह जेल से छूटा था। विगत 29 जून को विवेक अपने साथी रामू के साथ उसी लड़की के घर पहुंचा, जिसका उसने पूर्व में दुष्कर्म किया था। इस बार विवेक और उसके साथी रामू ने युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म कर वीडियो बना लिया था और उसे पुराना केस वापस लेने की धमकी दी थी। बाद में रामू  ने वीडियो प्रसारित कर दिया, जिसके बाद पीड़िता ने 28 जुलाई को दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। टीआइ ने के मुताबिक पुलिस लगातार दोनों आरोपितों की तलाश कर रही है। उनके सभी दोस्तों, रिश्तेदारों एवं अन्य संभावित ठिकानों पर नजर रखी जा रही है।