Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 17, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

लखित गोठी की शिकायत पर विधायक निलय डागा को जान से मारने देने की मिली धमकी के मामले में पुलिस ने किया धारा 507 के तहत मामला पंजीबद्ध

न्यूज़ 24×7 इंडिया के लिए योगेश गुप्ता की रिपोर्ट ✍🏻

लखित गोठी की शिकायत पर विधायक निलय डागा को जान से मारने देने की मिली धमकी के मामले में पुलिस ने किया धारा 507 के तहत मामला पंजीबद्ध

आरोपी की गिरफ्तारी तथा विधायक निलय डागा की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जिला कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन …

पुलिस अधीक्षक सहित ब्लाक स्तर पर जिले भर में कांग्रेस जनो ने पुलिस तथा तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन …

चर्चा का विषय ….लखित गोठी का मोबाइल नबर अज्ञात आरोपी कैसे मिला और कांग्रेस विधायक निलय डागा को धमकी देने के लिए लखित को फोन करने का सही कारण क्या हो सकता है आरोपी की गिरफ्तारी के बाद ही क्या चल पाएगा …

कांग्रेस अध्यक्ष श्री शर्मा ने इस आपराधिक घटना को सीधे भाजपा सरकार से जोड़कर निशाना साधा … और आंदोलन की जाने की चेतावनी भी दी है

कांग्रेस अध्यक्ष सुनील शर्मा ने कहा भाजपा की शिवराज सिंह सरकार में आम जनता सुरक्षित नही है । जिसका उदहारण विधायक निलय डागा को मिली धमकी को बताया है उन्होंने कहा कांग्रेस के जनप्रतिनिधि जिनको जनता ने अधिक मतो से जिताया है । अब बैतुल के लोक प्रिय विधायक श्री डागा को जान से मारने की धमकी दी जा रही ।
कहा आरोपी की गिरफ्तारी नही होने पर कांग्रेस आंदोलन भी करेगी …

हालाकि सिरफिरे अज्ञात बातये जा रहे आरोपी ने चलाकी से जान से मारने की धमकी सीधे तौर पर विधायक निलय डागा को नही दी है …. सूत्रों के अनुसार गिरफ्तारी की सहूलियत के लिए आरोपी का पुलिस फोटो भी जुटा रही है ।

बैतुल न्यायालय से आरोपी की जमानत रोकने के लिए न्यायलय में आरोपी की जमानत पर आपत्ति लगाना जरूर होगा ।

बताया जा रहा है सिर फिरे आरोपी ने शहर के दो युवकों के अलावा भाजपा नेता योगी खण्डेलवाल को भी फोन करके बैतुल विधायक निलय डागा के नाम पर जान से मारने की धमकी दी है इस मामले शिकायत भी श्री गोठी ने ही की है …..

जिला मुख्यालय में एस पी सीमाला प्रसाद को कांग्रेसियों के द्वारा ज्ञापन दिए जाने के दौरान में अन्य कोई विधायक उपस्थित होकर सामने नजर नही आये …..जो चर्चा का बड़ा विषय भी रहा है

बैतुल । लखित गोठी के द्वारा बैतुल के कांग्रेस विधायक निलय डागा को आठ दिनों के भीतर गोली मारकर हत्या किये जाने के मामले पुलिस को शिकायत किये जाने मामले में प्रदेश भर में सभी राजनैतिक दलों में हड़कंप मच गई है । वही मामले को पुलिस ने लिखित गोठी की लिखित शिकायत के आधार पर गंभीरता से मामला दर्ज करके आरोपी की तलाश भी शुरू कर दी है । इस आपराधिक घटना को लेकर जिला कांग्रेस के नेतृत्व में जिले भर कांग्रेसीयो पुलिस अधीक्षक सहित अन्य थानों में आरोपी की गिरफ्तारी तथा विधायक निलय डागा की सुरक्षा को लेकर ज्ञापन सौंपा है ।

वही कांग्रेस अध्यक्ष सुनील शर्मा ने कहा भाजपा सरकार में जनता सुरक्षित नही है जिसका ये बड़ी घटना सीधा उदहारण है ये भी कहा कि इस मामले आरोपी की गिरफ्तारी शीघ्र होना चाहिए । नही आंदोलन करने की बात भी मीडिया को कही है । हालकि पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर गंभीर है लोकेशन के आधार टीम बनाकर आरोपी ट्रेस किया जा रहा है । मोबाइल लोकेशन इटारसी होशंगाबाद फिर उज्जैन के आस पास दिखाने के बाद मोबाइल बंद कर देना बता रहा है ।
वही एस पी सीमाला प्रसाद ने आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी किये जाने आश्वासन दिया है ।