Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 17, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

: *मिशन नगरोदय का शुभारंभ हुआ, सांसद श्री गुमानसिंह डामोर ने कार्यक्रम को संबोधित किया*

*हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं के प्रमाण पत्र एवं हितलाभ वितरित किये गए*

अलीराजपुर, मिशन नगरोदय के तहत कार्यक्रम का आयोजन नगर परिषद कार्यालय चन्द्रशेखर आजाद नगर में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान के संबोधन को लाइव टेलीकास्ट माध्यम से सुना और देखा गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सांसद श्री गुमानिंसह डामोर थे। कार्यक्रम में कलेक्टर श्रीमती सुरभि गुप्ता, पुलिस अधीक्षक श्री विजय भागवानी, एसडीएम सुश्री किरण अंजना, नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती निर्मला डावर, जनपद अध्यक्ष श्रीमती कमना मावी, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष श्री गोपाल चौहान, पूर्व विधायक श्री माधोसिंह डावर, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री वकीलसिंह ठकराला, नगर परिषद चन्द्रशेखर आजाद नगर के पार्षदगण सहित अन्य गणमान्यजन एवं बडी संख्या में हितग्राहीगण उपस्थित थे। कार्यक्र्रम को संबोधित सांसद श्री डामोर ने कहा आजादी का अमृत महोत्सव के आयोजन और उक्त आयोजन की परिकल्पना पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा अमर शहीद चन्द्रशेखर आजाद की जन्म स्थली पावन भूमि है। उक्त महोत्सव के माध्यम से स्वतंत्रता प्राप्ति के लिए जिन वीर सेनानियों ने अपने प्राणों का बलिदान दिया उनके बलिदान को याद कर आने वाली पीढी को इन सभी वीर सेनानियों के बलिदान का स्मरण, जानकारी तथा जनजागरण हेतु उक्त आयोजन महत्वपूर्ण है। मिशन नगरोदय के संबंध में सांसद श्री डामोर ने कहा केन्द्र और प्रदेश सरकार प्रत्येक वर्ग के विकास हेतु कार्य कर रही है। प्रत्येक पात्रताधारी को आवास, घर-घर शुद्धपेय जल पहुचांने के साथ-साथ अनेकों योजनाओं के माध्यम से प्रत्येक वर्ग के विकास हेतु केन्द्र और प्रदेश सरकार प्रतिबद्ध है। उन्होंने केन्द्र और प्रदेष सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए उक्त योजनाओं का लाभ लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा आत्मनिर्भर भारत की परिकल्पना को साकार करने के लिए कई योजनाएं प्रारंभ की गई। इसमें स्ट्रीट वेंडर योजना प्रमुख है, जिसका लाभ देशभर के छोटे दुकानदारों को मिल रहा है, जो कोरोना काल में प्रभावित हुए थे। इस अवसर पर सांसद श्री डामोर ने भाजपा जिलाध्यक्ष श्री ठकराला से आह्वान किया कि कोरोना वेक्सीनेशन का अधिक से अधिक लोगों को लाभ मिले इसके लिए अधिक से अधिक आमजन को प्रोत्साहित करने के साथ-साथ सहयोग करते हुए वेक्सीनेशन कार्य में सहयोग प्रदान करें। कार्यक्रम को कलेक्टर श्री गुप्ता, पूर्व विधायक श्री माधोसिंह डावर, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री ठकराला ने भी संबोधित किया। मिशन नगरोदय कार्यक्रम का शुभारंभ कन्या पूजन, अमर शहीद चन्द्रशेखर आजाद, महात्मा गांधी, सुभाष चन्द्र बोस, सरदार पटेल के चित्र का पूजन एवं पुष्पमाला अर्पित करके अतिथिगण द्वारा किया गया। कार्यक्रम में आयुष्मान भारत योजना, खाद्यान्न पात्रता पर्ची एवं प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के हितग्राहियों को हितलाभ का वितरण किया गया। संचालन श्री मनीष शुक्ला ने किया। अंत में आभार नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती डावर ने किया।

 

 चन्द्रशेखर आजाद नगर से महेश गणावा की रिपोर्ट

9179189851