Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 11, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

*अपनी सहेलियों के साथ पहुंची थी संजना खान,नदी में गिरते ही लोगों की भीड़ हो गई जमा*

अशोकनगर। आजकल युवाओं के सिर पर सेल्फी का जुनून सवार है। यही वजह है कि युवा सेल्फी लेने के चक्कर में अपनी जान भी जोखिम में डाल देते हैं। ऐसा ही एक मामला अशोकनगर में सामने आया है। यहां एक किशोरी सेल्फी लेने के चक्कर में बेतवा नदी के पुल पर चढ़ गई, इतने में किशोरी का पैर फिसल गया।

अशोकनगर में राजघाट स्थित बेतवा नदी के पुल पर हादसा हुआ है। मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश की सीमा को जोड़ने वाला यह पुल लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बना रहता है जो लोग अक्सर इस पुल पर खड़े होकर सेल्फी लेते हैं। यही सेल्फी लेने की आदत लोगों की जान की दुश्मन भी बनी हुई है। इस पुल पर खड़े होकर एक किशोरी भी सेल्फी ले रही थी और वह हादसे का शिकार हो गई।

संजना खान नाम की एक किशोरी अपनी कुछ सहेलियों के साथ बेतवा नदी के पुल पर पहुंची थी। यहां वह अपनी सहेलियों के साथ मिलकर सेल्फी ले रही थी। सेल्फी लेने में सभी लोग इतने होश खो बैठे कि उन्हें होश ही नहीं रहा कि वे सेल्फी लेने के चक्कर में अपनी जान जोखिम में डाल रही हैं। सेल्फी लेते वक्त अचानक संजना खान का पैर फिसल गया और वह पुल से नीचे नदी में जा गिरी।

सेल्फी लेने के चक्कर में पैर फिसलने की वजह से बेतवा नदी में गिरी संजना खान की जानकारी जैसे ही लोगों को लगी तो लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। इन्हीं में से किसी ने पुलिस को भी सूचना दे दी। जानकारी मिलते ही पुलिस भी गोताखोर को लेकर मौके पर पहुंच गई।

गोताखोर बेतवा नदी में संजना को तलाशने में जुट गए। कड़ी मशक्कत के बाद संजना भी नदी के पानी में गोताखोरों को मिल गई। संजना को नदी के पानी से निकालकर अस्पताल ले जाया गया लेकिन यहां डॉक्टरों ने संजना को मृत घोषित कर दिया।

ग्वालियर किले की दीवार पर भी खड़े होकर लोग जान जोखिम में डालकर सेल्फी लेते हैं। यह खबर वनइंडिया ने प्रमुखता से दिखाई थी। लोग अपनी जान की परवाह किए बिना सेल्फी लेने के चक्कर में 300 फीट ऊंची के लिए की दीवार पर खड़े होकर अपनी जान को जोखिम में डाल रहे हैं।