बुद्ध नाथ चौहान रिपोर्टर

परासिया – भारतीय कोयला खदान मजदूर संघ, वे.को.लि. समन्वय समिति द्वारा दिये गये आन्दोलन नोटिस के पाॅंचवे चरण के तहत् आन्दोलन के चौथे दिन क्रमिक भूख हड़ताल में बैठे कन्हान क्षेत्र के कार्यकर्ता रजनीश पाठक , सपोर्ट पर्सनल, सोनल जोंजार जनरल मजदूर शारदा परियोजना एवं पेंच क्षेत्र के गोविन्द यदुवंशी कन्वेयर वेल्ट आपरेटर, आनंद सूर्यवंशी पम्पर आपरेटर बी.जी.सायडिंग को आज दिनाॅंक 2 सितम्बर 2022 को सायं 4 बजे तिलक लगाकर, दूध पिलाकर उठाया गया ।
तत्पश्चात् क्रमिक भूख हड़ताल के पांचवे दिन दिनाॅंक 2 सितम्बर 2022 को सायं 4 बजे कन्हान क्षेत्र में घोरावाड़ी-2 के संतोष वर्मा रूफ बोल्टर, दिनेश पवार मैकेनिकल फिटर को एवं पेंच क्षेत्र में विष्णुपुरी-2 के प्रदीप कुमार ठाकरे, राजकुमार भावरकर, जीएमआफिस पेंच के अशोक गौहर सेवाविृत्त कर्मचारी को तिलक लगाकर फूलमाला पहनाकर भूख हड़ताल में बैठाया गया इस अवसर पर कन्हान क्षेत्र में प्रमुख रूप नारायणराव सराटकर, उपाध्यक्ष अखिल भारतीय खदान मजदूर संघ, पेंच-कन्हान के उपाध्यक्ष किसनलाल यादव, संयुक्त महामंत्री रामसिंह बघेल, मंत्री ममता सोनारे, महिला प्रतिनिधि सतनाम राजपूत, कंचन विश्वकर्मा, जेसीसी सदस्य अचल सिंह ठाकुर, जीएमआफिस के शाखाध्यक्ष जितेन्द्र गुगनानी, दमुआ नंदन के शाखाध्यक्ष खेमराज कैथवास, घोरावाड़ी-2 के शाखाध्यक्ष नरेश कुमरे, भाउराव पाठे, उदयराम निर्मलकर, कैलाश सोनवंीश गोवर्धन, राकेश श्रीवास्तव, अरविन्द यादव, राजेश रामनाथ, रमलू पन्द्राम, ताजुद्दीन उपस्थित थे एवं पेंच क्षेत्र में पेंच-कन्हान के महामंत्री कुंवर सिंह, उपाध्यक्ष अच्छेलाल गुप्ता, संयुक्त महामंत्री तेजप्रताप शाही, मंत्री विनोद डेहरिया, संगठन मंत्री महेश सिंह राठौर, जेसीसी सदस्य हीरालाल त्रिपाठी, संजय बावरिया, रोहितास वर्मा, कल्याण समिति सदस्य रामदास सोलंकी, रंजीत सिंह ठाकुर, चैखेदास वैष्णव, राजेश माहोरे सुग्रीम मौर्य, सुनील पाण्डे, कृष्णकांत बावरिया, विनोद दुबे एवं अन्य शाखा पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है