ब्यूरो चीफ कैलाश बरफा



ग्राम पीपली में नंद घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल की के जयकारा लगाते हुए कोई हल्दी तो कोई गुलाल मे रंगा नजर आया| भक्ति गीतों पर झूमते गाते श्रद्धालु ऐसा नजारा मंगलवार को धर्म नगरी कहीं जाने वाले पीपली में श्रीमद्भागवत महापुराण के चतुर्थ दिन मंगलवार को श्री कृष्ण जन्मोत्सव में देखा गया| भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव. धूमधाम से मनाया गया। कथावाचक पंडित श्री प्रदीप शर्मा बाकानेर वाले ने कहा कि भाव बिना बाजार में वस्तु मिले न मोल तो भाव बिना हरी कैसे मिले, जो है अनमोल । उन्होंने जड़भरता व अजामिल की कथा, भगवान के वामन अवतार, गंगा अवतरण, राजा अम्बरीष की एकादशी व्रत कथा एवं राम जन्म, कृष्ण लीला का प्रसंग सुनाया |
अंत में कृष्ण जन्मोत्सव मनाया गया। नन्हें बालक को श्रीकृष्ण के रूप में सजाया गया था, जो श्रीकृष्ण के अवतार को साकार कर रहे थे।
धन का अभिमान नहीं करें
महाकालेश्वर मार्ग स्थित अपने निवास पर श्रीमद् भागवत महापुराण महत्व बताते हुए ज्योतिषाचार्य कथावाचक पं.प्रदीप जी शर्मा ने अभी को ज्ञान की बाते बताई फिर पंडित नंदन शर्मा पीपली ने आरती करी गई ।इस मौके पर उपस्थित श्रद्धालुओं ने नृत्य कर बड़े ही उत्साह और हर्षोल्लास के साथ श्रीकृष्ण भगवान का जन्मोत्सव मनाया। श्रद्धालुओं को माखन-मिश्री और अनेक तरह की प्रसादी भी बांटी गई। पिपली से धार जिला ब्यूरो चीफ कैलाश बरफा की खास खबर

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है