Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 3, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

जिला अस्पताल में कोरोना के इलाज कि व्यवस्था का आभाव

पुर्व विधायक हेमंत खण्डेलवाल को कोरोना के इलाज के लिए जाना पड़ा भोपाल अस्पताल…..

स्पेंसर लाल कांग्रेस नेता

न्यूज़ 24×7 इंडिया के लिए जिला ब्युरो योगेश गुप्ता

कोरोना के इलाज को लेकर जनप्रतिनिधियों की प्रतिक्रिया … क्या आप भी संक्रमित तो नही ✍🏻

बैतूल देश जिले के चर्चित केंसर पाढर हॉस्पिटल अस्तपाल में पदस्थ मि. स्पेंसर लाल जो जिला कांग्रेस कमेटी में जिला महामंत्री होकर मध्यप्रदेश की राजनीति में बड़ा दखल रखते है । जिन्होंने 24×7 इंडिया के जिला कार्यालय को फोन करके जिला अस्पताल की बगड़ी व्यवस्था को लेकर चर्चा की है उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन को जिला अस्पताल और उसकी इलाज प्रणाली को सुधारने की आवश्यकता है । केवल लॉक डाउन का प्रपोजल बनाकर देने कूछ नही होगा । कहा जिले में कोरोना के आंकड़े तेज़ी से बढ़ते जा रहे पिछले एक वर्ष बाद भी व्यवस्था को लेकर कोई खास सुधार नही आया। कोरोना के मरीज को सवसे पहले वेंटिलेटर आक्सीजन की आवश्यकता होती हैं। जिले की जन संख्या के अनुपात में ना तो वेंटिलेटर है ना बेड पलंग और तो और टेस्टिंग किट के साथ वैक्सीन टिके की भी हमेशा कमी रही है । इसके बावजूद कुछ पदस्थ गैर जिम्मेदार डॉ मरीजो का इलाज की और ध्यान न देकर जागरूकता लाने के नाम पर मरीजो भृमित करके भयभीत किया करते है । कॅरिसिस टीम का पुर्नगठन होना चाहिए । जिला अस्पताल प्रबंधन की जिम्मेदारी बनती है कि मीडिया के माध्यम कोरोना मरीज के बचाव के उपचार के लिए की गई व्यवस्था के बारे जिले की जनता को अवगत कराएं । उन्होंने कहा कि जिला अस्पताल की खस्ता हालत पर जिले के जनप्रतिनिधियों को भी विश्वास नही है जिन्हें भोपाल जाकर इलाज कराने की आवश्यकता पड़ती है जिसका उदाहरण पूर्व भाजपा विधायक हेमंत खंडेलवाल को बताया है । जो बंगाल में चुनावी दौरे से वापस होने पर दूसरी बार संक्रमित हुऐ है। जिनका दूसरी बार भी इलाज भोपाल में ही हो रहा है। जिससे ये भी माना जा सकता है । कि श्री खण्डेलवाल और उनके शुभचिंतको को भी जिला अस्पताल के द्वारा किये जाने वाले इलाज पर भरोसा नही रहा है । ऐसे में जिला अस्पताल में हो रहे कोरोना इलाज का भरोसा जिले की जनता को कौन जनप्रतिनिधि दिला सकेगा । उन्होंने कहा कि श्री खण्डेलवाल कोरोना के मामले जिला अस्पताल में भर्ती होकर कोई रिस्क लेना नही चाहते जो सही भी था । उन्होंने श्री खण्डेलवाल के शीघ्र ही स्वस्थ हो जाने का विश्वास जताया है । साथ ही जिले की जनता से उन्होंने प्रशासन के सभी नियमों के पालन करने की अपील भी करी है ।
आपको बता दे । कि लाल साहब पिछले विधानसभा चुनाव के दौरान से ही कांग्रेस अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के काफी करीबी माने जाते है जिन्हें उपचुनाव में मध्यप्रदेश के खंडवा जिले के मानधाता विधानसभा के प्रभारी बना कर भेजा गया था । जहां हेमंत खण्डेलवाल को भी चुनाव के दौरान भेजा गया था। उन्होंने कांग्रेस विधायक निलय डागा के कोरोना संक्रमित होने पर घर पर ही कोरेटाइन रहने के अलावा और कुछ नही कहा । अंतिम में कहा सरकार को भी कोरोना आपदा को कमाई का जरिया बनाने की आवश्यकता नही होना चाहिये ।

खबरों और विज्ञापन के संर्पक करे 08305413100 जिला योगेश गुप्ता