विशाल भौरासे रिपोर्टर

बैतूल।आज एक जहाँ पूरा देश मातारानी का आगमन कर रहा है वही दूसरी और बैतूल ज़िले में एक शर्मनाक घटना घटित हुई है आज नवरात्रि का पहला दिन है बैतूल ज़िले के सारणी क्षेत्र के शोभापुर कालीमाई टट्टा कॉलोनी में 8 साल की मासूम से दरिंदगी का मामला सामने आया है , चोक्लेट देने के बहाने वार्ड नम्बर 30 काली माई के रहवासी नासिर यूनुस अंसारी ने अपनी हवस का शिकार बनाते हुए मासूम के साथ दरिंदगी की है , आरोपी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है और पीड़ित का उपचार जारी है एसपी एएसपी मौक़े पर पहुँच चुके है , इस घटना से क्षेत्र की जनता में बेहद आक्रोश है और थाने के सामने आरोपी को फाँसी देने के नारे बाज़ी की बैतूल. प्रदेश की तीसरी बड़ी नगर पालिका क्षेत्र में एक आठ साल की बालिका के साथ दुराचार का मामला सामने आने के बाद हड़कम्प मच गया है। मामला सारणी थाना क्षेत्र का है। यह खबर पूरे सारणी क्षेत्र मे फैलने के बाद कुछ संघटनो ने थाने का घेराव कर लिया हैं। लोगो मे मासूम बालिका के साथ दुराचार को लेकर आक्रोश व्याप्त है। जिला महिला अपराधों का गढ़ बन गया है और बालिकाओं की सुरक्षा पर सवाल उठ रहे है।

More Stories
रीवा से बड़ी खबर — केंद्रीय जेल में जेल प्रहरी की फांसी से मौत, मचा हड़कंप
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
समई पंचायत में खुलेआम वोट खरीदने का आरोप, कमल धावा से बंटी शराब