– कोरोना वैक्सीन की डोज लेने पर उम्र का प्रतिबंध हटाने के बाद प्रदेशभर में 45 साल के ऊपर के सभी लोगों को कोरोना वैक्सीन का टिका लगवाया 
।45 वर्ष की उम्र के ऊपर के कई नागरिक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र राजोद के दिशा-निर्देश में वैक्सीन नेशन सेन्टर कन्या हाईस्कूल स्कुल बस स्टैंड पर पहुंचे एवं कोरोना वैक्सीन का पहला डोज लगवाया। डा रमेश भुरिया ने बताया कि आज 45 से 60 साल के कुल 154 लोगों ने वैक्सीन का पहला डोज लगवाया है । जिसमें 45 वर्ष के 119 लोगों को व 60 वर्ष के 25 लोगों को टिके लगाएं गये। अब उन्हें 45 दिन के बाद वैक्सीन का दुसरा डोज लगाया जाएगा। मेडिकल आफिसर डा ओपी परमार ने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि वैक्सीन लगवाने के बाद भी किसी तरह कि ढिलाई ना बरतें। जब भी घर से बाहर निकले तो मास्क पहनकर ही निकले तथा सोशल डिस्टेसिंग बनाएं रखें।
राजोद से राहुल राठौड़ की रिपोर्ट

More Stories
ग्राम पंचायतो के पैसा एक्ट मे पारित प्रस्ताव को अनदेखा न करे प्रशासन – विधायक ग्रेवाल*
परियोजना क्रियान्वयन इकाई इंदौर अंतर्गत जल संरक्षण के संकल्प के साथ मनाया गया जल महोत्सव कार्यक्रम*
महिला ने दशा माता का रखा व्रत की पीपल की पुजा अर्चना सुख समृद्धि की कामना *