Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
February 4, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

विशाल भौरासे रिपोर्टर

बैतूल। भैंसदेही ब्लाक के ग्राम जामझिरी में गुरुवार को रामलीला का समापन किया गया। समापन अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में जयस प्रदेश संयोजक जामवन्त कुमरे ने विजयदशमी और नवरात्रि पर्व की शुभकामना देते हुए कहा कलाकारों द्वारा गायन, नृत्य के माध्यम से नाट्य मंचन किया जाता है। आपस मे संवादों में स्थानीय बोलचाल के सरल शब्दों का भी प्रयोग होता है, वहीं हारमोनियम की सुरीली धुन और तबले की गूंज से नाट्य मंच का रोमांच सुनने और देखने लायक होता है। इस दौरान उन्होंने कलाकारों का उत्साहवर्धन करते हुए मंडली को पुरस्कृत किया। कुमरे ने आज के वर्तमान समय मे बढ़ते अपराध पर दुःख व्यक्त करते हुये कहा बलात्कारी, अत्याचारी, भ्रष्टाचारी, डकैती, अन्याय जैसे कुकृत्य के लिये भी समाज को आगे आना चाहिये। प्रत्येक व्यक्ति को व्यवस्था परिवर्तन में सहभागी रहकर गलत का विरोध करना चाहिये, ताकि समाज मे बहनों-माताओं का मान सम्मान बना रहे और इसी प्रकार नाट्य मंच के माध्यम से लोकतंत्र के प्रदत्त संविधान को भी बताये जाने को आवश्यक बताया। कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य रामचरण इडपाचे, जनपद सदस्य शुभाष उइके, मन्नत आहके जयस महामंत्री आठनेर, सुनील सलामे, वरुण वाड़ीवा, मंडल समिति सदस्य सहित दर्शक मौजूद रहे।