भाजपा ग्रामीण मंडल आमला ने मनाई बाबा साहेब की जयंती

न्यूज़ 24×7 इंडिया के लिए बोरदेही से सूर्यप्रकाश शेटे की रिपोर्ट
बोरदेही (आमला )संविधान निर्माता बाबा साहेब अंबेडकर जी की 130 वी जयंती लॉकडाउन का पालन करते हुए बहुत ही शालीनता से मनाई गई। कोरोनावायरस के भीषण प्रकोप के कारण इस बार भाजपा ग्रामीण मंडल बाबासाहेब आंबेडकर की जयंती धूमधाम से नहीं मना पाए। भाजपा मंडल अध्यक्ष यशवंत यादव ने सभी कार्यकर्ताओं से फोन के माध्यम से आग्रह किया कि सभी लॉक डाउन का पालन कर बाबा साहब की जयंती अपने अपने घरो में मनाए। यशवंत यादव ने बताया की हमारे सभी कार्यकर्ताओं द्वारा बाबा साहब को याद करते हुए अपने अपने घरों में बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया एवं कोविड-19 वैक्सीन केंद्रो पर जागरूकता अभियान चलाते हुए 45 वर्ष से अधिक की आयु वालों को वैक्सीन लगाने के लिए अपील की गई।

More Stories
बुरहानपुर में नवीन पावरलूम क्लस्टर ने लिया मूर्तरूप, विधायक अर्चना चिटनिस की पहल से बुनकरों को मिलेगा नया औद्योगिक केंद्र
गौरवमयी सेवा निवृत्ति स- सम्मान समारोह ख़ामढ़ाना-गुबरेल
सेवानिवृत सैनिक का मनाया सम्मान समारोह