Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
February 4, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

शेख़ आसिफ़ रिपोर्टर

खंडवा।सद्भावना मंच के आमने सामने कार्यक्रम में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर शहर को गौरवान्वित करने वाले,ग्रैंड मास्टर बनने वाले प्रदेश के पहले शतरंज खिलाड़ी आयुष शर्मा को आमंत्रित किया गया।इस अवसर पर मंच सदस्यों द्वारा शाल और पुष्पहार से उनका स्वागत,सत्कार भी किया गया।
सद्भावना मंच के सदस्य कमल नागपाल ने बताया कि मालीकुआं स्थित मंच कार्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम में अध्यक्ष प्रमोद जैन ने कहा कि राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मान पाकर खंडवा को गौरवान्वित करने वाले प्रतिभावान खिलाड़ी आयुष शर्मा का आज संस्था सम्मान कर खुद को सम्मानित महसूस कर रही है।आपने कहा कि दादा जी महाराज की कृपा से विश्व विजेता बनकर वे कीर्तिमान रचेंगे।
आर आई श्री पुरुषोत्तम विश्नोई ने कहा कि इस उम्र में उपलब्धि अर्जित करने वाले इस खिलाड़ी का भविष्य उज्ज्वल है।आपकी सफलता में आपके माता पिता की मेहनत,त्याग और आशीर्वाद का भी हाथ है।आप वास्तव में गोदडी के लाल हैं।उनके लिए अधिक से अधिक धनराशि संग्रह किया जाना चाहिए।
कमल नागपाल ने कहा कि जब कोई भी व्यक्ति किसी को प्रोत्साहित करता है तो लाभान्वित व्यक्ति के मन में ऐसी भावना अपने आप आ ही जाती है।
आकाशवाणी के केंद्र निदेशक श्री राजेश पाठक ने उन्हें आकाशवाणी आने का आमंत्रण दिया।
आयुष शर्मा के पिता श्री नरेंद्र शर्मा ने कहा कि शतरंज में देश का नाम रोशन करने वाले आयुष शर्मा दस वर्षों से प्रतिदिन दस से पंद्रह घंटे की पढ़ाई कर कड़ी मेहनत कर रहे हैं।प्रदूषण से भरी दिल्ली में भी उसने कड़ा प्रयास किया।उसका सपना विश्व चैंपियन बनने का है।
आयुष शर्मा ने मंच के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करते हुए अपने अनुभव साझा किए।उन्होंने बताया कि शतरंज के क्षेत्र में आगे बड़ना बेहद कठिन और खर्चीला है।
सद्भावना मंच के अध्यक्ष प्रमोद जैन,रक्षित निरीक्षक पुलिस पुरुषोत्तम विश्नोई,आकाशवाणी के केंद्र निदेशक राजेश पाठक,डा जगदीशचंद्र चौरे,आनंद तोमर,सुरेंद्र गीते,सुनील चौरे उपमन्यु,कमल नागपाल,चंद्र कुमार सांड,राधेश्याम शाक्य,नारायण फरकले आदि उपस्थित हुए।संचालन डा चौरे ने किया और आभार आनंद तोमर ने व्यक्त किया।