ब्यूरो चीप भुजबल जोगी



मुख्यमंत्री चौहान का हैलीपेड पर आत्मीय स्वागत
_
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भोपाल से केन्द्रीय जल शक्ति एवं खाद्य प्रसंस्करण उद्योग राज्य मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल के साथ हैलीकॉप्टर से सागर पहुंचे। सागर पुलिस लाइन में बनाए गए हैलीपेड पर मुख्यमंत्री चौहान एवं केन्द्रीय मंत्री पटेल का आत्मीय स्वागत किया गया। भोपाल से हैलीकॉटर द्वारा मुख्यमंत्री सायं 5ः07 बजे सागर पहुंचे थे। हैलीपेड पर अगवानी लोक निर्माण मंत्री गोपाल भार्गव, नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेन्द्र सिंह, राजस्व एवं परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत, सांसद राजबहादुर सिंह, विधायक शैलेन्द्र जैन, प्रदीप लारिया, महेश राय, सागर महापौर संगीता सुशील तिवारी, जिला पंचायत अध्यक्ष हीरासिंह राजपूत, मध्यप्रदेश खनिज विकास निगम के उपाध्यक्ष श राजेन्द्र सिंह मोकलपुर, नगर निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार, द्वारा की गई। इस अवसर पर डॉ. हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. नीलिमा गुप्ता, गौरव सिरोठिया, संभागायुक्त मुकेश शुक्ला, पुलिस महानिरीक्षक अनुराग, कलेक्टर दीपक आर्य, पुलिस अधीक्षक तरूण नायक जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी क्षितिज सिंघल सहित अन्य विशिष्टजन उपस्थित थे।

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है