ब्यूरो चीप भुजबल जोगी


मकरोनिया नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड नं. 04 में स्थित मकरोनिया गंभीरिया में 1 करोड़ 37 लाख रूपये की लागत से निर्मित होने वाले आउटडोर खेल स्टेडियम का भूमि पूजन नरयावली विधायक प्रदीप लारिया के मुख्य आतिथ्य एवं नगर पालिका अध्यक्ष मीहीलाल अहिरवार की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के प्रारंभ में अतिथियो द्वारा स्टेडियम का शिलन्यास किया गया। अतिथियों का स्वागत जिला खेल और युवा कल्याण अधिकारी प्रदीप अबिद्रा एवं अनुविभागीय अधिकारी, म.प्र. पुलिस आवास एवं अधोसंरचना विकास निगम नरेश साहू ने पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। इस अवसर पर पार्षद विवेक सक्सेना, महेन्द्र सिंह ठाकुर, नरेन्द्र सिंह ठाकुर,मीनाक्षी विजय गोतम, निक्की टोप्पो, बलवंत सिंह, सरोज दिनेश दक्ष, निशांत आठिया, सुधा कमलेश पटेल, प्रभा रिछारिया, सोनू यादव, कोमल कुशवाहा, राजेन्द्र सिंह ठाकुर, गोविंद सिंह, कपिल कुशवाहा, मण्डल अध्यक्ष गोकुल ठाकुर, साबूलाल रोहित, एवं महेन्द्र तिवारी का पुष्पगुच्छ एवं माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।
स्टेडियम निर्माण के सबंध में प्रदीप अबिद्रा ने बताया कि साढे सात (7.50 एकड़) भूमि पर निर्मित होने वाले स्टेडियम के लिए म.प्र. शासन द्वारा राशि रू. 1 करोड़ 37 लाख रू.स्वीकृत किये गये है। जिससे सर्वप्रथम बाउण्ड्रीबॉल, गेट, मैदान का समतलीकरण, फुटबॉल आट, एथलेटिक्स मैदान एवं पवेलियन आदि का निर्माण किया जावेगा। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विक्रम सिंह ने विधायक के अथक प्रयास से बनने वाले स्टेडियम के लिए मकरोनिया वासियों को शुभकामनाएं दी। विधायक लारिया को नगर पालिका की ओर से उनके प्रति आभार व्यक्त किया। लारिया ने अपने उद्बोधन में कहा कि उन्होंने नरयावली विधानसभा क्षेत्र के चारों तरफ विकास की कोई कसर नहीं छोड़ेगे और इसके लिए व्यक्तिगत रूप से दिन-रात एक कर सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ विधानसभा क्षेत्र के निवासियों को दिलाने का भरसक प्रयत्न करेंगें प्रदीप लारिया ने बताया कि इस स्टेडियम के साथ-साथ एक स्पोर्ट्स काम्पलेक्स नगर पालिका मकरोनिया के माध्यम से लगभग 2 करोड़ लागत का निर्मित कराया जावेगा जिसमें इन्डोर खेलों की व्यवस्था रहेगी।
कार्यक्रम में अनुविभागीय अधिकारी सपना त्रिपाठी, राजेन्द्र सिंह, शैलेन्द्र सिंह, कपिल कुशवाहा, गोकुल ठाकुर, साबूलाल रोहित, नरेन्द्र तिवारी, राधवेन्द्र ठाकुर, हरपल साहू (पूर्व पार्षद), मधुकर जाटव, राजा रिछारिया, शेखर चौधरी, रामप्रसाद विश्वकर्मा, आदित्य दुबे,शैलेन्द्र यादव, गोविन्द सिंह(पूर्व पार्षद) जस्सी सरदार, केदार शर्मा, रामेश्वर सेन, नंदू वाल्मिकी , राहुल शर्मा, संदीप सचान, शिवराज यादव, अनिल तिवारी, ब्रजेश चौबे, राजाराम, उदय सिंह, ग्रामवासी जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. अरविंद जैन ने किया। आभार व्यक्त बलबंत सिंह राठौर द्वारा किया गया।

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है