Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 27, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

इरफ़ान अंसारी रिपोर्टर

देवास, अमलतास अस्पताल और नगर निगम के सहयोग से निशुल्क मेगा ह्रदय रोग शिविर का आयोजन किया जा रहा है जिसमें ह्रदय रोग से संबंधित जाचे ,इलाज एवं सावधानियां संबंधित जानकारी दी जाएगी l विश्व मे नंबर 1 पर इस बीमारी को देखा जाता है कोरोंना के बाद अचानक कार्डिक अरेस्ट बहुत तेज़ी से बड़े है.हमारे देवास के शासकीय कर्मचारी जो सतत लोगो के बीच में रहकर काम किया। यह बीमारी हर 3 व्यक्ति में से 1 को कभी भी, केसे भी हो जाती है इस हेतु अमलतास सब बाते को ध्यान में रखते हुए एक अभियान के रूप मे जिस का नाम “स्वच्छ देवास , स्वास्थ्य देवास” के रूप में काम करेगा l जिसका उदेश्य है.कि हर अंतिम व्यक्ति तक इलाज पहुचे और वो बीमारी को लेकर परेशान ना हो इसी पर हमारे डॉक्टर टीम काम करेगी. देवास के सभी सरकारी कर्मचारियों और आम जनता के बीच आ कर ह्रदय परिक्षण करेगे जिस से ज्यादा से ज्यादा लोगो को फायदा पंहुचा सके. यहाँ डॉक्टर द्वारा बताया जायेगा कि केसे खुद का और परिवार का ध्यान रखे . शिविर में BP ,शुगर, ECG, लिक्विड प्रोफाइल कि जाच फ्री रहेगी डॉक्टर वही पर रिपोर्ट देख कर यहाँ बता देगे कि आपको क्या समस्या है केसे रहना है और अगर इलाज कि जरुरत होगी तो अमलतास में आयुष्मान योजना,मध्यप्रदेश पुलिस स्वास्थ योजना,शासन कर्मचारी योजना के अंतर्गत निशुल्क इलाज किया जायेगा.
कार्यक्रम का शुभारंभ 11 बजे किया जायेगा जिसमें मुख्य रूप से देवास विधायक गायत्री राजे पवार राजमाता जी, देवास महापोर श्री मति गीता दुर्गेश अग्रवाल, निगम सभापति रवि जी जैन , देवास कलेक्टर श्री ऋषभ गुप्ता जी, पुलिस अधीक्षक डॉक्टर शिवदयाल सिह ,निगम कमिश्नर श्री विशाल सिह चोहान और अमलतास के चेयरमेन श्री मयंक राज सिह भदौरिया जी, श्री दुर्गेश अग्रवाल जी,अतुल बागलीवॉर, अनिल सिकरवार रहेगेl

दिनाक :- 26 दिसंबर 2022
समय :- 10 से 4 बजे तक
स्थान :- मल्हार स्मृति , देवास