Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 1, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

जहरीली शराब के विरुद्ध आबकारी और पुलिस अमले की संयुक्त कार्यवाही दस प्रकरण कायम कर 18 लीटर कच्ची शराब और 3250 किलोग्राम लहान जप्त कर मौके पर नष्ट की गई।

स्थान मध्य प्रदेश लोकेशन रायसेन

नरेन्द्र राय ब्यूरो चीफ रायसेन

जहरीली शराब के विरुद्ध आबकारी और पुलिस अमले की संयुक्त कार्यवाही दस प्रकरण कायम कर 18 लीटर कच्ची शराब और 3250 किलोग्राम लहान जप्त कर मौके पर नष्ट की गई।

रायसेन जिले में कलेक्टर अरविंद दुबे एवं पुलिस अधीक्षक विकास शहवाल के निर्देशानुसार अवैध मदिरा का कारोबार करने वालों के विरूद्ध अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में सहायक आयुक्त आबकारी दीपम रायचुरा के मार्गदर्शन में 22 दिसम्बर को संदीप द्विवेदी आबकारी उपनिरीक्षक वृत्त औबेदुल्लागंज एवं जिला उड़नदस्ता प्रभारी विवेक सक्सेना के नेतृत्व में हमराह वृत रायसेन टीम, वृत ओबेदुल्लागंज टीम द्वारा गस्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर थाना पुलिस बल औबेदुल्लागंज के साथ थाना ओबेदुल्लागंज क्षेत्र में ग्राम अर्जुन नगर, ग्राम जेठर, ग्राम सररई में दबिश देकर 08 प्रकरण कायम कर आरोपी के कब्जे से 18 लीटर एवं 1450 किलोग्राम लाहन (मौके पर जप्त कर नष्ट किया ) जप्त किया गया। इसी प्रकार थाना गौहरगंज पुलिस के साथ थाना क्षेत्र गौहरगंज के ग्राम पांजरा टोला में 02 प्रकरण में 1800 किलोग्राम लहान जप्त कर मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1) के तहत प्रकरण कायम किया गया।