स्थान मध्य प्रदेश लोकेशन रायसेन
नरेन्द्र राय ब्यूरो चीफ रायसेन
सुशासन सप्ताह के तहत ग्राम मेहरमांगा में जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित।

रायसेन कलेक्टर अरविंद दुबे द्वारा जिले में 19 दिसम्बर से 25 दिसम्बर तक मनाए जा रहे ‘‘सुशासन-सप्ताह‘‘ में अधिक से अधिक जन-शिकायतों एवं सेवा प्रदाय आवेदनों का प्राथमिकता के साथ निराकरण किए जाने के निर्देश दिए गए हैं। कलेक्टर दुबे के निर्देशानुसार गॉवों, नगरों में जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित कर लोगों की समस्याओं का समाधान किया जा रहा है। इसी क्रम में सांची जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत नांद के ग्राम मेहरमांगा में जनसमस्या शिविर आयोजित किया गया। जिसमें सांची जनपद अध्यक्ष श्रीमती अर्चना पोर्ते, एसडीएम एलके खरे, जनपद सीईओ सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। शिविर में ग्रामीणों के साथ जनसमस्याओं पर विस्तार से चर्चा कर निराकरण संबंधी कार्यवाही की गई। साथ ही शासन की विभिन्न योजनाओं की भी जानकारी दी गई।

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है